Subhash Samanto
3 years 9 months ago
महोदय/महोदया
मेरे विचार से निम्नलिखित बिन्दुओं पर गौर किया जा सकता है।
1. एक एकीकृत वेबसाईट बनाया जाना चाहिए एवं उसे सभी राज्य, जिला, तालक को उनके क्षेत्रो में हो रहे इस आयोजनों को यथा समय अपलोड किया जाना चाहिए।
2. सरकार को छोटे मेलो और कलाकारों को उचित प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इन्हें प्रोत्साहन राशि और राज्य एवं जिला स्तर पर पुरस्करा प्रदान किया जाना चाहिए।
3. छोटे स्तर पर उन आयोजन एवं कलाकारों का एक डाटा बेस तैयार किया जाना चाहिए। उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम मिलें इसके लिए उचित कदम उठाया जाना चाहिए।
4. एनजीओ को इस क्षेत्र में विकास के लिए आगे आना चाहिए और उन कालाकारों को उचित प्रोत्साहन मिले ऐसा उपाय किया जाना चाहिए।
5. मंत्रालय स्तर पर सोसल मिडिया प्लेटफार्म के जरिए उनका प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। जिससे वर्ग विशेष को इस संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकें।
6. कलाकारों एवं आयोजक भी अपने आप को अपडेट करते रहें। वर्तमान में लोगों को जो चाहिए उस पर विचार किया जाना चाहिए अर्थात वर्तमान के अनुसार बदलने की जरूरत है लेकिन अपनी वास्तविक छवि को नष्ट किए बगैर।
सादर...
Like
(13)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam
