Devendra Pandey
3 years 12 months ago
माननीय प्रधानमंत्री जी,
सादर प्रणाम।
आपसे वर्तमान समय की एक ज्वलंत समस्या के चर्चा की अपेक्षा है जो कि एक बड़े व्यापार का रूप भी ले चुकी है।
श्रीमान जी,
यह समस्या है फलों को अवैज्ञानिक और अवैध तरीके से पकाने के लिए जहरीले रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग।
मान्यवर,
आपकी अपील का बहुत प्रभाव पड़ता है, अतः आप लोगों से यह आग्रह जरूर करें कि आम आदि फलों को अनावश्यक रूप से कार्बाइड आदि से न पकाएं। इसके कारण अनेक मौतें और अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं, जिसमें भयंकर पेट दर्द शामिल है।
अति कृपा होगी।
धन्यवाद।
Like
(15)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
