Deepak Varshney
4 years 5 days ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
सादर प्रणाम
आपके नेतृत्व में भारत सदियों बाद पुनः एक बार आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ा है।
मैं चाहता हूं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप ग्लास्गो समिट में दिये गये वचन "भारत नेट कार्बन जीरो बाई 2070" के विषय में भारतीयों को प्रेरित करें।
मेरा मानना है कि फसल अवशेषों को उपयोग कर 2Gएथेनाल व पाइप्ड बायोगैस बनाकर हम जीवाश्म ईंधन के उपयोग को जीरो कर इस लक्ष्य को 2047 से पहले ही प्राप्त कर सकते हैं, आवश्यकता है संगठित एवं नियोजित प्रयास की। इस प्रयास से न केवल पर्यावरण में सुधार होगा बल्कि आयात व्यय में भी उत्तरोत्तर कमी आयेगी साथ ही उप-उत्पाद जैविक खाद से भूमि गुणवत्ता, मनुष्य व सभी जीवों के स्वास्थ्य स्तर में स्वत: सुधार होता जायेगा। प्रकृति के साथ सामंजस्य से ही शतायु-स्वस्थ-जीवन संभव है तथा यही हमारी सनातन संस्कृति का आधार भी है।
यदि भारत के हर गांव में एक बायोफ्यूल कोपरेटिव/ स्टार्ट-अप उद्यम की स्थापना क्रोप रेसीड्यू प्रबंधन व आधुनिक बायोफ्यूल उत्पादन हेतु की जाय तो 6-7 लाख गांवों में 6-7 करोड़ सतत् रोजगारों के साथ यह लक्ष्य कुछ ही वर्षों में प्राप्
Like
(9)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam
