Umesh Tiwari
2 years 6 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपको मेरा प्रणाम, आपके कुशल नेतृत्व में हमारा देश दिन-रात प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मगर रोजगार अभी भी हमारे देश के युवाओं के एक बड़ी समस्या है, रोजगार की जो व्यावहारिक परिभाषा है वह आज भी हमारे युवा नौकरी खासकर सरकारी नौकरी से जोड़कर देखते हैं परंतु वर्तमान में अपने देश की जनसंख्या को देखते हुए अब वक्त आ गया है कि हमें रोजगार की इस परिभाषा को नए सिरे से देखने और समझने की जरूरत है। रोजगार का दायरा सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि यह छोटे बड़े सभी व्यवसाय, स्वरोजगार एवं आय के सभी प्रकार के स्रोतों को समाहित करता है। जैविक तथा तकनीकी खेती में बिजनेस एवं बड़े आय की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। पारंपरिक खेती से हटकर सब्जी उत्पादन, मशरूम, मत्स्य पालन, मोती उत्पादन, कपास, रेशम, केला, पपीता इत्यादि अनेकों ऐसे कार्य हैं जिनके लिए सरकार से आर्थिक मदद लेकर स्व व्यवसाय से अच्छा मुनाफा अर्जित किया जा सकता है। आपसे अनुरोध है कृपया इस विषय पर हमारे युवाओं का जरूर मार्गदर्शन करें। धन्यवाद 🙏
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
