Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Oct 11, 2022
अंतिम तिथि :
Nov 09, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और ...

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और निर्भरता के अनुपात के संबंध में इस डेमोग्राफिक लाभ के प्रभाव को देखते हुए यदि इस डेमोग्राफिक लाभ का उपयोग सही समय पर किया जाए तो यह हमारे देश की प्रगति और विकास के लिए एक सुनहरा अवसर बन जाएगा ।

युवाओं की सृजन क्षमता और रचनात्मक ऊर्जा का इष्‍टतम उपयोग करने के लिए युवा कार्यक्रम विभाग युवाओं के व्यक्तित्व-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण के युग्मित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। इसका उद्देश्‍य युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना और राष्ट्र-निर्माण के विभिन्‍न कार्यकलापों में उनकी सहभागिता सुनिश्‍चित करना है।

युवाओं का प्रशिक्षण, शिक्षा और कौशल हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं और इनका संबंध अनिवार्य रूप से भावी जटिल समस्याओं के समाधान से है।

असाधारण रूप से कुशल युवाओं का किसी देश की अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे हमारे काम करने, संवाद करने, विकासात्मक और सामाजिक कार्यकलापों के तौर-तरीकों में बदलाव आता है। ये युवा जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में नव-परिवर्तन के भी प्रवर्तक हैं।

इसमें कोई संशय नहीं है कि शिक्षा और कौशल तथा नव-सृजन और निर्माण कौशल अर्थात जीवन में विकास के विभिन्‍न क्षेत्र परस्‍पर एक दूसरे से संबंधित हैं। इसकी प्राप्‍ति के लिए बच्‍चों में सृजन क्षमता की पहचान करने और उन्‍हें बढ़ावा देने की आवश्‍यकता है जिससे युवाओं और किशोरों को मजबूत बनाने और उनका विकास करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी।

युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार असाधारण निर्माण और सृजन कौशल वाले देश के युवाओं (15-29 वर्ष) के लिए एक महीने की अवधि के लिए MyGov पोर्टल पर एक परिचर्चा आयोजित कर रहा है और उनसे सुझाव आमंत्रित कर रहा है। उनसे प्राप्त इनपुट की संबंधित मंत्रालयों/विभागों के परामर्श से जांच की जाएगी और प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन युवाओं की प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में वैयक्‍तिक रूप से या वर्चुअल रूप से उनके विचारों की विस्तृत प्रस्तुति देने के लिए कहा जाएगा ।

जमा करने की अंतिम तिथि है: 9 नवंबर 2022

फिर से कायम कर देना
617 सबमिशन दिखा रहा है
Mahaveer Yadav
Mahaveer Yadav 3 साल 10 महीने पहले
मेने नीचे फोटो मे एक तरीका बताया है जिसके माध्यम से हम शिक्षा को व्यापार बनने से रोक सकते है तथा इसे बेहतर बना सकते है। मेरा उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाना है ताकि हम लोगों के अंदर जरूरी समझ विकसित करके वर्तमान समय को मानवता के इतिहास का सबसे बेहतर समय बना सके। शिक्षा क्षेत्र हमेशा ही मानव विकास का मार्ग रहा है हमे इस क्षेत्र को व्यापार का क्षेत्र बनने से रोकना होगा।वर्तमान मे शिक्षा क्षेत्र को व्यापार के नजरिए से देखा जा रहा है ।
ankur prajapati
ankur prajapati 3 साल 10 महीने पहले
why all department email id are fake details are attached because till date no proper response form any department , OR MAY BE ALL ARE SLEEPING I REQUEST YOU PLEASE CONTACT ME IMMIDITEALTY MORE THAN 1 TO 100 BILLION MONEY SCAM I HAVE 100% ACCURATE INFORMATION
gagan deep singh
gagan deep singh 3 साल 10 महीने पहले
My self Gagan Deep Singh from Ludhiana, Punjab . I have written an idea and i have complete written work and full content . I want to share with our honourable Prime Minister bcz I want it should b launch by them .And i need ur help ,rest assured sir I,ll not waste their time bcz I know their time is so precious. I need only 15 minutes for my presentation. 🔥It's not a passionate idea , even this is a completely salable idea.. 🔥it's not a innovative idea , even this is a problem solving idea.. 🔥it's not for the small market, even it,ll capture the big market.. 🔥The biggest thing it is a huge ravenue generating idea 💡, Approx 50000 cr,it would be a huge ammount for the country expansionism in every way.. Yours faithfully Gagan Deep Singh 9988447636