Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Oct 11, 2022
अंतिम तिथि :
Nov 09, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और ...

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और निर्भरता के अनुपात के संबंध में इस डेमोग्राफिक लाभ के प्रभाव को देखते हुए यदि इस डेमोग्राफिक लाभ का उपयोग सही समय पर किया जाए तो यह हमारे देश की प्रगति और विकास के लिए एक सुनहरा अवसर बन जाएगा ।

युवाओं की सृजन क्षमता और रचनात्मक ऊर्जा का इष्‍टतम उपयोग करने के लिए युवा कार्यक्रम विभाग युवाओं के व्यक्तित्व-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण के युग्मित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। इसका उद्देश्‍य युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना और राष्ट्र-निर्माण के विभिन्‍न कार्यकलापों में उनकी सहभागिता सुनिश्‍चित करना है।

युवाओं का प्रशिक्षण, शिक्षा और कौशल हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं और इनका संबंध अनिवार्य रूप से भावी जटिल समस्याओं के समाधान से है।

असाधारण रूप से कुशल युवाओं का किसी देश की अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे हमारे काम करने, संवाद करने, विकासात्मक और सामाजिक कार्यकलापों के तौर-तरीकों में बदलाव आता है। ये युवा जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में नव-परिवर्तन के भी प्रवर्तक हैं।

इसमें कोई संशय नहीं है कि शिक्षा और कौशल तथा नव-सृजन और निर्माण कौशल अर्थात जीवन में विकास के विभिन्‍न क्षेत्र परस्‍पर एक दूसरे से संबंधित हैं। इसकी प्राप्‍ति के लिए बच्‍चों में सृजन क्षमता की पहचान करने और उन्‍हें बढ़ावा देने की आवश्‍यकता है जिससे युवाओं और किशोरों को मजबूत बनाने और उनका विकास करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी।

युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार असाधारण निर्माण और सृजन कौशल वाले देश के युवाओं (15-29 वर्ष) के लिए एक महीने की अवधि के लिए MyGov पोर्टल पर एक परिचर्चा आयोजित कर रहा है और उनसे सुझाव आमंत्रित कर रहा है। उनसे प्राप्त इनपुट की संबंधित मंत्रालयों/विभागों के परामर्श से जांच की जाएगी और प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन युवाओं की प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में वैयक्‍तिक रूप से या वर्चुअल रूप से उनके विचारों की विस्तृत प्रस्तुति देने के लिए कहा जाएगा ।

जमा करने की अंतिम तिथि है: 9 नवंबर 2022

फिर से कायम कर देना
617 सबमिशन दिखा रहा है
Dinesh Patel
Dinesh Patel 3 साल 10 महीने पहले
Free natural energy through Megnet We are focusing on solar energy but there is another natural energy which we need to focus. Through Megnet we can generate energy, When we were child there are many physic and science we were trying in lab. Through North and South force we can run any machine. We can build generater using megnet, there are many youtube video available. Let's focus our efforts more on this area.
Dinesh Patel
Dinesh Patel 3 साल 10 महीने पहले
Changing in our Education Currently our education system focus more on booky knowledge and very less focus on prectical knowledge. In other country people focus more on prectical, in childhood people build new device but in india student spent time with books and think how to pass rather than spending time with device. Our marking system is very very wrong. 70% marking should come from practical and only 30% from booky knowledge. That way presser of passing will reduce so that child can focus more on prectical and when someone has done practical in childhood, for them it is very easy to invent new thing when they grow. Whosoever has creative thought they will get good marks in 70% prectical. Also, to get more marks they will start doing research and spend more time in creative thought instead of booky knowledge. Curently people are doing prectical base on book but to improve education system child should take book reference for prectical. This is the biggest change we want.
RAM BABU SAH
RAM BABU SAH 3 साल 10 महीने पहले
हमें सभी संस्कृतियों और धर्मों का सम्मान करना चाहिए। इस दुनिया में कोई सीमा और बंधन नहीं होना चाहिए। हमें केवल मानवीय संबंध विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। चूंकि सभ्यता बहुत कम लोग ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बड़ी संख्या में हमारी संस्कृतियों और धर्मों का उपयोग अपने हितों के लिए कर रहे हैं। हमें धर्म और संस्कृति द्वारा मानव भेदभाव को रोकना चाहिए। और यह ज्ञान के उचित वितरण और शक्ति के उचित उपयोग के माध्यम से ही संभव है। धन्यवाद|
Honeyarora
Honeyarora 3 साल 10 महीने पहले
You need to better the govt. Schools by using our tax money Not to keep it in your Swiss banks Govt. Schools were very low If the knowledge is spread than the whole India become the better version by your help And then the whole India rule over the world by the use of business and emotional tricks
Honeyarora
Honeyarora 3 साल 10 महीने पहले
We need to increase our shastras knowledge because the whole shastras were science mostly better than the whole world please sir try to understand And also you need you have an eye on the students who reached 60 percent marks in study most of the students were very intelligent but due to any main problem they will get the low lwer marks but they incredibly smart than you think you need to understand you loose tbnext Arya bhat and Einstein You need to give him the scholarship Which is beneficial for you Most of the students had a gap of about 2 yeasts and more but they are mostly intelligent But the cute council don't demand them Why?
Soubhikmondal
Soubhikmondal 3 साल 10 महीने पहले
1)smart card for road transport (one nation one transport card) 2)strong rules for hackers, cheaters 3)Find out talented people in various work and create a portal where people can suggest name 4)invent and innovate eco friendly vehicles and machinery 5)rules for black money returned in India 6) rules for return back corrupted people who left countries 7)create employment exchange card to all student 8)free health card 9)encourage all people to submit income tax return 10)motivate two child 11) minimum food to all people
Shashi Bhushan
Shashi Bhushan 3 साल 10 महीने पहले
हर स्कूल कॉलेज में Retd. अफसर ' शिक्षक ' पुलिस . Engineer ' doctor scientist ये सभी सरकरी स्कूल में पहुंचे स्वास्थ्य ' चरित्र ' देश भक्ति 'दिशा को बताएं ताकि गलत दिशा में ना भटके युवा .. पता नही चलता है करना क्या है .... और बाद पचताते है
Shashi Bhushan
Shashi Bhushan 3 साल 10 महीने पहले
कार्तिक महीना में छठ दीपावली में शराब स्वेच्छा से छोड़ा फिर भी सरकार का राजस्व बढ़ा ... क्यो नही सरकार बंद कर देते