Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Oct 11, 2022
अंतिम तिथि :
Nov 09, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और ...

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और निर्भरता के अनुपात के संबंध में इस डेमोग्राफिक लाभ के प्रभाव को देखते हुए यदि इस डेमोग्राफिक लाभ का उपयोग सही समय पर किया जाए तो यह हमारे देश की प्रगति और विकास के लिए एक सुनहरा अवसर बन जाएगा ।

युवाओं की सृजन क्षमता और रचनात्मक ऊर्जा का इष्‍टतम उपयोग करने के लिए युवा कार्यक्रम विभाग युवाओं के व्यक्तित्व-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण के युग्मित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। इसका उद्देश्‍य युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना और राष्ट्र-निर्माण के विभिन्‍न कार्यकलापों में उनकी सहभागिता सुनिश्‍चित करना है।

युवाओं का प्रशिक्षण, शिक्षा और कौशल हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं और इनका संबंध अनिवार्य रूप से भावी जटिल समस्याओं के समाधान से है।

असाधारण रूप से कुशल युवाओं का किसी देश की अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे हमारे काम करने, संवाद करने, विकासात्मक और सामाजिक कार्यकलापों के तौर-तरीकों में बदलाव आता है। ये युवा जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में नव-परिवर्तन के भी प्रवर्तक हैं।

इसमें कोई संशय नहीं है कि शिक्षा और कौशल तथा नव-सृजन और निर्माण कौशल अर्थात जीवन में विकास के विभिन्‍न क्षेत्र परस्‍पर एक दूसरे से संबंधित हैं। इसकी प्राप्‍ति के लिए बच्‍चों में सृजन क्षमता की पहचान करने और उन्‍हें बढ़ावा देने की आवश्‍यकता है जिससे युवाओं और किशोरों को मजबूत बनाने और उनका विकास करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी।

युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार असाधारण निर्माण और सृजन कौशल वाले देश के युवाओं (15-29 वर्ष) के लिए एक महीने की अवधि के लिए MyGov पोर्टल पर एक परिचर्चा आयोजित कर रहा है और उनसे सुझाव आमंत्रित कर रहा है। उनसे प्राप्त इनपुट की संबंधित मंत्रालयों/विभागों के परामर्श से जांच की जाएगी और प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन युवाओं की प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में वैयक्‍तिक रूप से या वर्चुअल रूप से उनके विचारों की विस्तृत प्रस्तुति देने के लिए कहा जाएगा ।

जमा करने की अंतिम तिथि है: 9 नवंबर 2022

फिर से कायम कर देना
617 सबमिशन दिखा रहा है
Deepali Hingne adv
Deepali Hingne adv 3 साल 10 महीने पहले
youth be ' u ' in all sense in all criteria be natural as u r Don't pretend to be perfect, because you are not, no one is. Be real, be honest, be humble, be peaceful and be happy. Be the best that you can be with the resources that don't take help of motivation it's actually work temporary ' understand is most important आपकी सोच समझ मायने रखती है don't quick jump on any matter like- popcorn quick response harmful do your own study analysis fact finding own way language then give any judgement 1st let the clear your own concept try 2 be solutions maker rather than problem creaters nothing big thing just see sorrounded by u pic problem from it & try 2 solve that's science read books of social reformer freedom fighter keep in mind their sacrifices
NIRANJAN LAL
NIRANJAN LAL 3 साल 10 महीने पहले
I have an idea related to education. It is often seen that the class in which a child studies is not kept like this or keeps it above this way, so the level of the child should also be talked about with the class and thus he is above the class and below the class. Could be too. Accordingly, additional education of the child should be done so that he can clarify the difference in his class and level according to his intelligence. Not necessarily equal to class and such. The relationship to the class may be large or the class may be large and the level may be small so!
Ashok Moda
Ashok Moda 3 साल 10 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी मैं, www.creditscheck, नाम की कम्पनी, Trade & Commerce related Credit Information के लिए एक Start-up कम्पनी गठन करना चाहता हूं। कृपया मुझे आशीर्वाद दीजिए। आगे चलकर हम ईसे Multi national बनायेंगे। भारत माता की जय
RITIK KUMAR SAHU
RITIK KUMAR SAHU 3 साल 10 महीने पहले
आज हमारे सामने एक प्रमुख चुनौती रोजगार है। हम अपनी अर्थव्यवस्था को प्रभावित किए बिना कैसे रोजगार के अवसरों को बढ़ा सकते हैं? इस चुनौती पर कुछ सुझाव विचारणीय हो सकते हैं - (1) ऐसे धार्मिक संस्थान जिनके पास कई एकड़ जमीन खाली पड़ी है, को अन्य लोगों को कृषि कार्य हेतु लीज पर दिया जा सकता है। (2) आर्थिक रूप से लोगों को ऐसे मदद करना जिससे वे उद्योग आदि स्थापित कर सकें। इससे ना केवल उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि वे अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा सकेंगे।