Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Oct 11, 2022
अंतिम तिथि :
Nov 09, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और ...

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और निर्भरता के अनुपात के संबंध में इस डेमोग्राफिक लाभ के प्रभाव को देखते हुए यदि इस डेमोग्राफिक लाभ का उपयोग सही समय पर किया जाए तो यह हमारे देश की प्रगति और विकास के लिए एक सुनहरा अवसर बन जाएगा ।

युवाओं की सृजन क्षमता और रचनात्मक ऊर्जा का इष्‍टतम उपयोग करने के लिए युवा कार्यक्रम विभाग युवाओं के व्यक्तित्व-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण के युग्मित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। इसका उद्देश्‍य युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना और राष्ट्र-निर्माण के विभिन्‍न कार्यकलापों में उनकी सहभागिता सुनिश्‍चित करना है।

युवाओं का प्रशिक्षण, शिक्षा और कौशल हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं और इनका संबंध अनिवार्य रूप से भावी जटिल समस्याओं के समाधान से है।

असाधारण रूप से कुशल युवाओं का किसी देश की अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे हमारे काम करने, संवाद करने, विकासात्मक और सामाजिक कार्यकलापों के तौर-तरीकों में बदलाव आता है। ये युवा जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में नव-परिवर्तन के भी प्रवर्तक हैं।

इसमें कोई संशय नहीं है कि शिक्षा और कौशल तथा नव-सृजन और निर्माण कौशल अर्थात जीवन में विकास के विभिन्‍न क्षेत्र परस्‍पर एक दूसरे से संबंधित हैं। इसकी प्राप्‍ति के लिए बच्‍चों में सृजन क्षमता की पहचान करने और उन्‍हें बढ़ावा देने की आवश्‍यकता है जिससे युवाओं और किशोरों को मजबूत बनाने और उनका विकास करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी।

युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार असाधारण निर्माण और सृजन कौशल वाले देश के युवाओं (15-29 वर्ष) के लिए एक महीने की अवधि के लिए MyGov पोर्टल पर एक परिचर्चा आयोजित कर रहा है और उनसे सुझाव आमंत्रित कर रहा है। उनसे प्राप्त इनपुट की संबंधित मंत्रालयों/विभागों के परामर्श से जांच की जाएगी और प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन युवाओं की प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में वैयक्‍तिक रूप से या वर्चुअल रूप से उनके विचारों की विस्तृत प्रस्तुति देने के लिए कहा जाएगा ।

जमा करने की अंतिम तिथि है: 9 नवंबर 2022

फिर से कायम कर देना
617 सबमिशन दिखा रहा है
Aslam Mohamed
Aslam Mohamed 3 साल 10 महीने पहले
I think it is time make indians relaise about what is accountability and responsibility towards the nation by implementing road AI radar systems, traffics monitong and correction systems(AI) and yes of course making a single identify card for all indians which will give complete information of a person like in UAE, SINGAPORE. So yes there are much to implement so let's start by implementing these first.
Amshu vinayak T
Amshu vinayak T 3 साल 10 महीने पहले
I think the youth have the power to change the way economy works in our country.I suggest to get feedback from the youth who have many ideas in shaping the economy of our country.It includes the projects need to be undertaken to have a balanced economy,where the distance between the poor and rich is less.The other way to get the outcrop of many financial advisors who can contribute to this.The other idea is to use small private businesses in parternship with government in a way to move money in the people.
karishma shaikh
karishma shaikh 3 साल 10 महीने पहले
making india transportation more safe,easy and cheap everyday transportation bussiness is most important and necessary need but it is facing many issues every day somewhere loaded truck accident increasing more and more fuel price results the transportation business in danger which will directly effect our indian economy so it is necessary to take measures to support and help transportation bussiness