V K TYAGI
3 साल 8 महीने पहले
मैं 58 years का हूं तथा सुबह 4 बजे उठता हूं उठने के बाद फ्रैश होकर मैं जोगिंग करता हूं तथा नॉर्मल घूमता हूं एक घंटा घूमने के बाद मैं आधा घंटा योग करता हूं उसके बाद मैं 4 ग्लास हल्का गर्म पानी पीता हूं इसके बाद मैं जल नेति करता हूं उसके बाद स्नान करके ईश्वर आराधना करता हूं तब में नाश्ता करता हूं मैं तला हुआ या तेल घी आदि से बने हुए नाश्ते से बचाव रखता हूं मैं कम से कम तले हुए खाने को खाता हूं तथा घी का भी कम से कम प्रयोग करता हूं मैं स्वयं को कार्यों में व्यस्त रखने का प्रयास करता हूं ताकि कम से कम तनाव हो तथा समय भी बिना चिंता के कटे यदि हम स्वयं को कार्यों में व्यस्त रखते है तो हमे न तो चिंता होती है और न ही तनाव।यदि ऐसा होता है तो मैं सुबह की तरह ही अनुलोम विलोम तथा गहरी सांस लेकर स्वय को शांत रखने का प्रयास करता हूं मैं दोपहर को कॉफी के साथ हल्का सा खाने का सामान ले लेता हूं उसके बाद मैं चार बजे के आस पास खाना ले लेता हूं तथा रात को फल या दूध लेकर सो जाता हूं मैं रात को 10 बजे तक सो जाता हूं तथा यही मेरी दिनचर्या है जिससे मैं आज भी स्वस्थ हूं कभी भी कोई बीमारी नही हुई ह्रदय भी ठीकहै
पसंद
(9)
नापसन्द
(1)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
