Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

खेलों में भारत को शक्तिशाली बनाना

Making India a sports superpower
आरंभ करने की तिथि :
Dec 08, 2014
अंतिम तिथि :
May 09, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है, परंतु भारत में ...

भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है, परंतु भारत में इससे भी बेहतर करने की क्षमता है। खेल संस्कृति को सही दिशा में विकसित करना, खेल और शिक्षा का एकीकरण, प्रारंभ में ही प्रतिभा की पहचान करना, उच्च स्तर के प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करना, व्यापक अनुभव और खेल विज्ञान और चिकित्सा इत्यादि की दिशा में उचित कदम उठाए जाएं, तो भारत खेलों में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर सकता है।

इस दिशा में क्या कदम उठाए जा सकते है इससे संबंधित अपने सुझाव साझा करें।

फिर से कायम कर देना
1395 सबमिशन दिखा रहा है
rajeev kumar
rajeev kumar 11 साल 5 महीने पहले
७. गाँव , स्कूल , कॉलेज , क्लब , ऑफिस … हर जगह खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों का रिकॉर्ड ऑनलाइन मौजूद हो और उसमें से टॉप 10 आने वालों को अच्छी से अच्छी सुविधा दी जाय अंतर्राष्ट्रीय स्टार पे प्रदर्शन करने के लिए ८. समय -समय पे खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाय ९. उत्तर पूर्व क्षेत्र (North -Eastern Region ) को स्पोर्ट्स जोन घोसित किया जाय, वंहा स्पोर्ट्स स्कूल , कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनायीं जाय। वंहा के लोगों में शारीरिक दृष्टि से चीन को टक्कर देने की क्षमता मौजूद है
rajeev kumar
rajeev kumar 11 साल 5 महीने पहले
. चाइना और दुसरे देशों के स्पोर्ट्स मॉडल का अध्यन करके उसमें से जो भारतीय सन्दर्भ में फिट बैठता है उसको लागू करें ५. खेल को आम आदमी के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाय ६. खेल प्राधिकरण को लाल फीताशाही से मुक्त किया जाय , उसे जनभागीदारी की संस्था बनायीं जाय।
rajeev kumar
rajeev kumar 11 साल 5 महीने पहले
१. प्रत्येक गाँव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो, उसके रिकॉर्ड ऑनलाइन किये जाएँ और जो एक मानक पैमाने से अच्छा प्रदर्शन करे उसे राष्ट्रिय स्तर पे कोचिंग की सुबिधा दी जाय। २. स्कूल लेवल पे स्पोर्ट्स ओलिंपियाड का आयोजन किया जाय और प्रतिभावान खिलाडी को राष्ट्रस्तरीय कोचिंग सुविधा मिले ३. भौगोलिक क्षेत्र को स्पोर्ट्स जोन में बांटा जाय उनकी जेनेटिक क्षमता के आधार पे जैसे हरयाणा कुश्ती में बेहतर कर सकता है जबकि उत्तर पूर्वी राज्य टेबल टेनिस , बैडमिंटन , बॉक्सिंग आदि में , क्षेत्र में रहने वाले लोगो
amit jain
amit jain 11 साल 5 महीने पहले
I am 25 and recently went to Sports authority of India, Kolkata to join a sports activity. I was discouraged and denied entry saying this is an age to retire instead to start learning. When I was young I was discouraged because no one was there to accompany me to distant center, and also because it was seen as recreational activity instead of professional. Even though I many not be able to represent India but if I was allowed I may have encouraged sport later in life in my family or locality.
PURUSHOTTAM SHARMA
PURUSHOTTAM SHARMA 11 साल 5 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी, खेलो की प्रक्रिया को आसान और सरल बनाया जाय ताकि गाँवो के खिलाडी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना टैलेंट दिखाये | अभी वर्तमान मेँ केरल मेँ राष्ट्रीय खेलोँ का आयोजन किया जा रहा है उसमे खिलाडीयो के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया रखनी चाहिये थी ताकि गाँवो के खिलाडीयो को मोका मिलता और एक मंच उपलब्ध होता इसके साथ ही अंतररास्ट्रीय खिलाडीयो को देखने व सिखने का मोका मिलता जिससे गाँवो के खिलाडी भी भारत का नाम रोशन करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते|