Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए अपने रचनात्मक विचार साझा करें

Share creative ideas to highlight India’s achievements on this Republic Day
आरंभ करने की तिथि :
Jan 07, 2015
अंतिम तिथि :
Feb 27, 2015
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

26 जनवरी भारत के समृद्धऔर गौरवशाली इतिहास में एक सुनहरा दिन है। ...

26 जनवरी भारत के समृद्धऔर गौरवशाली इतिहास में एक सुनहरा दिन है।

‘मेरी सरकार’ने भारत सरकार द्वारा पिछले कुछ महीनों में किये गए कार्यों के संबंध में ‘मेरी सरकार’ परिवार के सभी स्वयंसेवकों से डिजाइन और थीम (विषय-वस्तु) के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। यह सुझाव हर क्षेत्र के लिए भिन्न हो सकते है (उदाहरण - उत्तर, दक्षिण, पूर्वोत्तरआदि के लिए विभिन्नसुझाव) जिससे की क्षेत्र-विशेष के बारे में जानकारी का प्रसार सक्षम हो सके।

कृपया उपरोक्त थीम (विषय-वस्तु) पर रचनात्मक वीडियो, आकर्षक ई-पोस्टर, व्हॉट्सऐप संदेश, आकर्षक रेडियो जिंगल जैसे नवीन विचार भी साझा करें।

आईये इस गणतंत्र दिवस को और अधिक प्रभावशाली और प्रगतिशील बनाएं ताकि, यह महत्वपूर्ण दिन हम सभी पर एकस्थायी छाप छोड़े और सभी भारतीयों को राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को पुनः समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करें।

सबसे अच्छी निविष्टि को भारत सरकार के साथ साझा किया जाएगा और प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

फिर से कायम कर देना
548 सबमिशन दिखा रहा है
Sanjeev Goel
Sanjeev Goel 11 साल 6 महीने पहले
मोदी जी, दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने वाली है परंतु BJP कही भी प्रचार में नहीं दिख रही। केवल मोदी जी के नाम से विजय मिल जायेगी इस भ्रम से बाहर निकलने की जरुरत है। मोदी जी के नाम से विजय मिल तो जायेगी परंतु उसे सँभालने के लिए काम की आवश्यकता होगी। केजरीवाल के धीरे धीरे बढ़ते प्रभाव और लोक लुभावन वादों का असर जनता पर हो रहा है। दिल्ली जीतना इतना असान भी नहीं है।
Sanjeev Goel
Sanjeev Goel 11 साल 6 महीने पहले
मोदी जी, दिल्ली विधानसभा में BJP की स्थिति बहतर हो सकती थी अगर BJP ने MCD में थोडा बहुत भी सरहनीय काम किया होता। दिल्ली MCD की तुलना शीला दीक्षित की 10 साल की सरकार से करना कोई गलत बात नहीं होगी। सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है यहाँ। आशा करता हूँ कि दिल्ली MCD की कायाकल्प के लिए जल्द कोई Action Plan तैयार किया जायेगा जिससे विकास के साथ साथ BJP की छवि भी सुधरे। चुनाव जीतना ही मात्र उद्देश्य नहीं होता। 10-15 सालों से सत्ता के नशे में चूर MCD में जंग लग गया है।
Narendra Nath Tripathi
Narendra Nath Tripathi 11 साल 6 महीने पहले
माननीय प्रधानमन्त्री जी करबद्ध निवेदन है कम से कम संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के प्रायोजित या गैर प्रायोजित अनपेक्षित, अवांछनीय बयानों का गंभीर संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्णायक दिशा -निर्देशों की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें। सकल राष्ट्र के प्रबुद्ध चिन्तन में बतौर प्रधानमन्त्री भारत सरकार आप ही आप हैं। जिन भावनाएं आहत हो रही है.........
Sanjeev Goel
Sanjeev Goel 11 साल 6 महीने पहले
मोदी जी, आपने भारत को स्वच्छ करने के लिए जिस अभियान की शुरुआत की थी उसका असर लोगो और बहुत से संस्थानों में दिखने लगा है। परंतु आपकी अपनी पार्टी द्वारा शासित दिल्ली MCD पर इसका कोई भी प्रभाव दिखाई नहीं देता। चाहे तो आप दिल्ली में गन्दगी का निरीक्षण स्वयं कर सकते है। हर जगह कूड़े के ढ़ेर आसानी से कही भी देखे जा सकते है। क्या ऐसे स्वच्छ होगा भारत? इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। आपकी अपनी पार्टी के लोग ही निष्क्रिय है। आपकी सभी योजनाओं को पार्टी सदस्यों द्वारा जन जन तक लाभ पहुचाना चाहिए।
Sanjeev Goel
Sanjeev Goel 11 साल 6 महीने पहले
मोदी जी, जनता से उगाही का साधन बनी पुलिस फ़ोर्स व सरकारी कर्मचारियों पर लगाम की जरुरत है। सभी जानते हैं कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा उगाही का पैसा ऊपर तक सभी को बंटता है। हर पुलिस स्टेशन के उगाही का टारगेट होता है। दिल्ली की 49 दिन की सरकार में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी बहुत कम हो गयी थी। उम्मीद है आप राष्ट्रिय स्तर पर इस मुहीम की शुरुआत दिल्ली आम चुनाव से पहले ही करेंगे। कुछ ऐसा जिससे रिश्वत लेने वाले को ही डर हो ताकि गरीब आदमी इन लोगो का मज़बूरी में पेट भरने के जगह अपने परिवार पर अधिक ध्यान दे।
SUCHITRA RAGHAVACHARI
SUCHITRA RAGHAVACHARI 11 साल 6 महीने पहले
Sir, we should celebrate our achievements & genuine aspirations. To highlight ancient India's contribution to Yoga, mathematics, astronomy, medicine, politics & economics (Koutilya) would be good. Also, to include our recent efforts in computer soft ware & technology, our aim at Swachcha Bharat, to highlight safety, security & encouragement for women, to bring to the fore front the trickle down effect of good governance & participatory governance - saansad gram yojana, mygov.in, Ganga volunteers
Sanjeev Goel
Sanjeev Goel 11 साल 6 महीने पहले
मोदी जी, महावीर एन्क्लेव, पालम विधानसभा, दिल्ली BJP विधायक धर्मदेव सोलंकी अपने क्षेत्र की मुलभुत समस्याओं से ही अवगत नहीं हैं। क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन व सप्लाई ही नहीं है। पानी के बिना लोग नारकीय जीवन जी रहे है परंतु चुनाव पूर्व इसी क्षेत्र में 32 करोड़ की लागत से सीवरलाइन का काम हो रहा। यह तो मज़बूरी वाला विकास है पिछले चुनावों में सोलंकी जी की उपेक्षावश क्षेत्र के लोगों ने चुनाव प्रचार के लिए कार से नीचे ही नहीं उतरने दिया। कमाल तो ये है कि ऐसे लोगों को टिकट भी मिलता है और जीत भी जाते है