Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

'ग्रामीण भारत- कैसे होगा पर्यटन से लाभ' विषय पर भेजें अपने सुझाव

आरंभ करने की तिथि :
Sep 27, 2020
अंतिम तिथि :
Oct 31, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हर वर्ष 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष ...

हर वर्ष 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’। पर्यटन ग्रामीण समुदायों को उनके अनोखे चरित्र, सांस्कृतिक विरासत, संरक्षणवादी योजनाएं, विलुप्तप्राय प्रजातियों, परंपराओं और ज़ायके को सुरक्षित रखने में मदद करता है। कई ग्रामीण समुदायों के लिए पर्यटन जीवन रेखा के समान है। यह क्षेत्र ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए न सिर्फ रोजगार का एक प्रमुख जरिया है बल्कि यह कई दूर-दराज के इलाकों को क्षेत्रीय सामंजस्य और समाजिक-आर्थिक समावेश का अवसर भी प्रदान करता है। हमारे गांव के लोग सही मायने में हमारी संस्कृति के संरक्षक हैं और उसकी अभिव्यक्ति करते हैं।

जैसा कि हम अपने देश के सतत विकास के लिए काम कर रहे हैं, ग्रामीण भारत में हार्ड और साफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, और पर्यटन को बढ़ावा देने की अत्यंत आवश्यकता है।

पर्यटन मंत्रालय, माईगव के सहयोग से आपको अपने सुझाव 'ग्रामीण भारत- कैसे होगा पर्यटन से लाभ' विषय पर साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 है।

फिर से कायम कर देना
2275 सबमिशन दिखा रहा है
Suresh Vadlamudi
Suresh Vadlamudi 5 साल 9 महीने पहले
Rural villages have rich tradition, environment, exclusive food varieties and are very honesty. We should arrange transport to reach rural india, Facilitate accommodation with adequate medical facilities. ..people should be able to spend 3-4 days without spoiling the environment and respecting beauty and sanity of rural india. Government should allow LTA for private employees.
ankit kumar bhagat
ankit kumar bhagat 5 साल 9 महीने पहले
जहाँ तक मेरा विचार ये है कि ग्रमीण भारत का विकाश उस गाव की एक अपनी पहचान से होगी।इसके लिये हमें हर पंचायतों को टारगेट कर हर गांव की मुलभुत सुविधाओं से परिपूर्ण होना जरूरी है जिसमे से पक्की सड़क, जल निकासी के लिए पक्की नाली, सोलर सिस्टम जल मीनार, गाव मै सोलर पैनल लाइटे होनी चाहिए।मेरा ये मानना है कि जिस प्रकार हर इन्सान मैं भगवान ने कोई न कोई खूबियां दी है बस उसे पहचाने की जरूरत है उसी प्रकार हर गाव की भी कोई न कोई खूबी होगी ही बस उसे पहचान कर उसका हमे विकास करना है।हर गाव अपनी पहचान के साथ जियै।