Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

नागरिक अनुकूल सेवाएं

Citizen-Friendly Services
आरंभ करने की तिथि :
Jan 07, 2016
अंतिम तिथि :
Mar 08, 2016
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

शहरी आबादी का एक प्रमुख रसोई ईंधन एलपीजी है और ईंधन के अन्‍य ...

शहरी आबादी का एक प्रमुख रसोई ईंधन एलपीजी है और ईंधन के अन्‍य पारंपरिक स्रोतों जेसे लकड़ी, उपले, कोयला आदि के स्‍थान पर यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार अपनी पैठ बना रहा है।

देश में प्रति दिन 35 लाख सिलिंडरों की औसत रीफिल सहित लगभग 17 करोड़़ एलपीजी उपभोक्‍ता हैं। उपभोक्‍ताओं को एलपीजी कनेक्‍शन तथा समय पर सेवाएं उपलब्‍ध करवाने को प्रौद्योगिकीय नवोन्‍मेष से हमेशा गति मिली है। उपभोक्‍ताओं को समय पर सेवाएं प्रदान करना और उनकी शिकायतों पर ध्‍यान देते हुए उनका निवारण करना, ग्राहकों की संतुष्‍टि के लिए महत्‍वपूर्ण रहा है।

उपलब्‍ध वेब तथा मोबाइल फोन आधारित सेवाओं का व्‍यापक रूप से प्रयोग किया जाता है जिससे नए ग्राहक एलपीजी कनेक्‍शन प्राप्‍त कर सकते हैं और मौजूदा ग्राहक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मंत्रालय इसे ग्राहकों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए सभी उपाय कर रहा है।

वर्तमान में, भावी तथा मौजूदा एलपीजी उपभोक्‍ताओं को ग्राहकों के अनुकूल निम्‍नलिखित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं :-

•आईवीआरएस के माध्‍यम से सिलिंडर की बुकिंग – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से रीफिल बुक कर सकते हैं।
•ट्रैक रीफिल – यह वेब और ऐप दोनों पर आधारित सुविधा है जो उपभोक्‍ताओं को पिछली तीन बुकिंग और सुपुर्दगी की तारीख दर्शाती है।
•अपने वितरक को जानो – वेब आधारित यह सुविधा वितरक का नाम, पता, संपर्क फोन नंबर, बिक्री अधिकारियों के नाम और ई-मेल आईडी आदि उपलब्‍ध करवाती है।
•हमसे बात कीजिए – यह सुविधा 24 घंटे काम करने वाले कॉल सेंटरों से उपभोक्‍ताओं को जोड़ती है।
•दूसरे सिलिंडर के लिए अनुरोध - इस सेवा के तहत एक सिलिंडर कनेक्‍शन वाले उपभोक्‍ता एक अतिरिक्‍त सिलिंडर के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
•मैकेनिक सेवा – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता मैकेनिक सेवा के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।
•कनेक्‍शन लौटाना – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता कनेक्‍शन लौटाने के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।
•अपने वितरक का आकलन – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता पांच सेवा मानदंडों के आधार पर अपने वितरक का आकलन कर सकता है। इन मानदंडों से उपभोक्‍ता वितरक द्वारा उपलब्‍ध करवाई गई सेवाओं की गुणवत्‍ता का पता लगा सकता है।
•बैंक ब्‍यौरे – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता ‘पहल’ योजना के अंतर्गत राजसहायता का लाभ उठाने के लिए नकद अंतरण सुविधा हेतु अपने बैंक संबंधी ब्‍यौरों को अद्यतन कर सकता है।
•राजसहायता छोड़ना - यह सेवा एलपीजी राजसहायता छोड़ने का विकल्‍प उपलब्‍ध करवाती है।
•फीडबैक स्‍थिति – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता पहले प्रस्‍तुत किए गए किसी भी फीडबैक की स्‍थिति का जायज़ा ले सकता है।

इसके अलावा, मंत्रालय प्रदान की जा रही सेवाओं की ‘गुणवत्‍ता’ और संव्‍यवहारों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्‍य से उपलब्‍ध करवाई जाने वाली सेवाओं में नए नवोन्‍मेष/सुधार करना चाहता है। अत: सभी पणधारकों से संप्रेषण संबंधी साधनों का उपयोग करते हुए सेवाओं में सुधार से संबंधित सुझाव/रचनात्‍मक जानकारी के लिए अनुरोध किया जाता है।

फिर से कायम कर देना
391 सबमिशन दिखा रहा है
Praveen kumar_282
Praveen kumar_282 10 साल 7 महीने पहले
1. invest and promote gas pipeline connection which will  reduce cost to the consumer as well middle men issues and corruption and lots of transport issues will be solved . 2. currently we can't find is it really full cylinder or used a bit. there should be transparent view available on cylinder so that can see before taking the cylinder. 3. auto debit option or online payment option or credit or debit accepting option to be provided as payment option
Ashutosh Bhardwaj
Ashutosh Bhardwaj 10 साल 7 महीने पहले
There should be some demo videos for some basic things such as "what to do when leakage occurs, how to install an LPG cylinder with your system, how to check leakage when cylinder is delivered to your home, what is the process to link your AADHAR number with your bank account, how to GIVE UP your LPG subsidy". There can be many more. #MyGov #GiveItUp
arjun kumar
arjun kumar 10 साल 7 महीने पहले
सर जी आपके गैस का मुल्‍य है 770 लेकिन आपके डिलर के द्वारा सभी ग्राहक बधुओ से 800 रूपये ली जा रही है और यही नही जब गैस के दाम बढते है तो उनका उस दाम से 30 यो 50 रूपये लिये जाते है ये मामला बिे‍हार चम्‍पारण के धरती नरकटियागंज जो ऐजेसी है उसका नाम है रामाकांत गैस इण्‍डेन ऐसी शिकायत कई बार की गई है लेकिन कोई नही सुनता है और हमारे प्रधानमंत्री जी बोलते है कि भष्‍टचार कम हो रहा है इन लोगो पे कौन लगाम लगाएगा जरा जनता के बारे में सोचिय और इसपे विशेष ध्‍यान दिया जाए ताकि जनता खुश रह सके
Vishnu Prasanna Kumar
Vishnu Prasanna Kumar 10 साल 7 महीने पहले
1)Preferred delivery to be promoted and cost should be reduced for many to accept it. 2) Bill Should have detailed summary - including the rate/charges/commission amount which is already inclusive. This should help to avoid being fleeced by Delivery boys. 3) Confidential reporting mechanism should be developed as people fear retaliation by Delivery boys. 4) Action should be taken against the agencies having more complaints. 5) Promote piped gas connection at least on metros.
sachin khandelwal_6
sachin khandelwal_6 10 साल 7 महीने पहले
SABSE JRURI BT YE HE KI,AGR LPG LEKAGE HO TO TURT ME KOI SAHAYTA NHI PHUCH PATI HE.GHAR ME HOUSEWIFE KE LIYE YE BHT BDI PROBLEM HE.YE CHOTI SI LEAKAGE JAAN B LE SKTI HE. ISLIYE MERI EK REQUEST HE GOVT. SE JAISE POLISH KA 100 NO. HE WAISE HI LPG KA B HO.JIS SE TURT LEAKAGE DAMAGE ME SAHAYTA PHUCHAYI JA SAKE.ME YE ISLIYE BOL RHA HU KI MERE GHR KA GAS LEAKAGE AND BURNER ALSO .MENE ONLINE B AUR PHONE KRKE B APNE NAJDIKI DISTRIBUTOR KO BOLA,5 DIN HO GAYA ABI TK KCH HO NHI PAYA.SBSE PHLE SARKAR ISE O