Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

पंचायत-विजन@2047 के लिए विचार आमंत्रित

पंचायत-विजन@2047 के लिए विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Apr 11, 2022
अंतिम तिथि :
May 14, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

'आजादी का अमृत महोत्सव' के इस प्रतिष्ठित सप्ताह में "पंचायत विजन@2047" पर ...

'आजादी का अमृत महोत्सव' के इस प्रतिष्ठित सप्ताह में "पंचायत विजन@2047" पर हमारा लक्ष्य देश भर के नागरिकों से नवीन विचार प्राप्त करना है। यह विचारों का एक पूल विकसित करने में सक्षम करेगा, जिससे आने वाले वर्षों के लिए पंचायतों के लिए एक दृष्टिकोण तैयार करने में मदद मिलने की संभावना है।

सबमिट किए गए सर्वोत्तम विचारों के विषयपरक विश्लेषण के आधार पर विजेता को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 14 मई 2022 है

फिर से कायम कर देना
844 सबमिशन दिखा रहा है
DR SWAPNIL MANTRI
DR SWAPNIL MANTRI 4 साल 2 महीने पहले
Government should put a quorum in gram sabha meetings for participation of panchayat representatives, including women and should make adequate efforts to devolve funds, functions, and functionaries to panchayats for them to effectively plan economic development and social justice schemes.
NAVIN CHANDRA PATHAK
NAVIN CHANDRA PATHAK 4 साल 2 महीने पहले
• हरेक पंचायत में वृद्धाश्रम की व्यवस्था हो साथ ही उसे सरकारी एवं सामाजिक सहायता से चलाने का पूर्ण प्रबंध हो | • हरेक पंचायत में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो और आपसी झगड़ों का निपटारा पंचायत स्तर पर ही करने का प्रयास हो जिससे न्यायपालिका पर बोझ कम हो | • कुटीर, लघु एवं माध्यम उद्योग के माध्यम से सभी लोगों को रोजगार मिले | • पंचायत में प्राकृतिक खेती का ज्यादा प्रचलन हो और रासायनिक खादों का कम से कम इस्तेमाल हो | • पंचायत में सभी के पास शौचालय हो और यह खुले में शौच से मुक्त हो तथा पूरा पंचायत स्वच्छ एवं सुंदर हो |
NAVIN CHANDRA PATHAK
NAVIN CHANDRA PATHAK 4 साल 2 महीने पहले
• हरेक पंचायत का एक पोर्टल हो जिसमें पंचायत के सभी लोगों का पूर्ण विवरण जैसे जनसंख्या , शिक्षा, लिंग, जमीन का विवरण, पंचायत के कार्यों की वीडियो रिकार्डिंग इत्यादि की जानकारी उपलब्ध हो | • पंचायत के सभी दिव्यंगों को समुचित शिक्षा, नौकरी एवं सरकारी सहायता मिले | • पंचायत में दुधारू पशुओं का पालन हो जिससे लोगों को भरपूर मात्रा में दूध की उपलब्धता सुनिश्चित हो और आय में वृद्धि हो | • पंचायत में सड़क की स्थिति अच्छी हो और उसका देश के बड़े शहरों से कनेक्टिविटी हो | • पंचायत में पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा मात्रा में वृक्षारोपण हो और वर्षा के जल उचित संरक्षण की व्यवस्था हो तथा ज्यादा से तालाबों का निर्माण हो |
NAVIN CHANDRA PATHAK
NAVIN CHANDRA PATHAK 4 साल 2 महीने पहले
• महिलाओं को शासन में समुचित भागीदारी हो और उनकी सुरक्षा पूर्णरूपेण सुनिश्चित हो | • सभी गाँव पारंपरिक ऊर्जा यथा सौर ऊर्जा से संचालित हो | • पंचायत स्तर पर अच्छे चिकित्सकों से युक्त एक सुसज्जित अस्पताल हो जहाँ पर एलोपैथिक उपचार के अलावा पारंपरिक उपचार जैसे होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक इत्यादि भी उपलब्ध हो | • हरेक पंचायत में इंटरनेट से जुड़ा सरकारी केंद्र हो जहां पर ग्रामीणों के सभी प्रकार के कार्य आसानी से किया जा सके |
NAVIN CHANDRA PATHAK
NAVIN CHANDRA PATHAK 4 साल 2 महीने पहले
आजादी के सौवें वर्ष यानि @2047 में हमारे पंचायती राज की परिकल्पना इस प्रकार है : • हमारे देश की सभी ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर हो | • सभी को भोजन वस्त्र एवं आवास की उपलब्धता हो | • सभी में बढ़ती जनसंख्या के प्रति आत्मचिंतन की भावना हो | • पंचायत में सभी स्तर के पढ़ाई की उत्तम व्यवस्था हो एवं साक्षरता शत प्रतिशत हो | • हरेक पंचायत में कौशल विकास केंद्र की व्यवस्था हो जहाँ पर लोग अपनी कार्यकुशलता को आसानी से बढ़ा सकें |
NAVIN CHANDRA PATHAK
NAVIN CHANDRA PATHAK 4 साल 2 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्रीजी, अपने देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए केन्द्रीय सत्ता का विकेन्द्रीकरण कर आम जनता को सत्ता सौंपने का लक्ष्य लेकर त्रिस्तरीय पंचायती राज का स्थापना किया गया था और हरेक वर्ष हमलोग 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाते हैं | महात्मा गांधीजी ने हमारे देश की आम जनता के लिए जिस रामराज्य की परिकल्पना किया था वह आजादी के 75 वर्ष के बाद भी साकार नहीं हो पाया है | देश में कुछ पंचायतों ने बहुत अच्छा काम किया है लेकिन अधिकांश पंचायत की स्थिति बहुत ही दयनीय है जिस पर सरकार द्वारा अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है |
Manoj K Jain
Manoj K Jain 4 साल 2 महीने पहले
Our vision for our 2047 Gram Panchayats must be a well established , and equipped with Empowerment , Clean Environment Clean and Green Energy Enterprising Education E- Culture Employment and adoption of Proper Sanitation Practices. All our Panchayats should be self developed , Sustained and not dependent on Govt Grants. But to do all this , it requires string will power at political level , administration level and people level. We have not to make them Handicapped with the lollypop of " FREE"