Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 दिसंबर 2023 के मन की बात के लिए आपके विचार/सुझाव आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 दिसंबर 2023 के मन की बात के लिए आपके विचार/सुझाव आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Dec 04, 2023
अंतिम तिथि :
Dec 29, 2023
18:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण ...

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं पर अपने विचार साझा करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री जी के 'मन की बात' के 108वें एपिसोड के लिए उन विषयों पर अपने विचार साझा करें जिन्हें आप महत्वपूर्ण समझते हैं।

आप मन की बात के आने वाले एपिसोड में जिन विषयों या समस्याओं के बारे में प्रधानमंत्री जी से बात करना चाहते हैं, उनके बारे में हमें अपने सुझाव भेजें। इस खुले मंच में अपने विचार साझा करें या आप वैकल्पिक रूप से टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल कर सकते हैं और प्रधानमंत्री जी के लिए अपने संदेश को हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिकॉर्ड किए गए कुछ संदेश ब्रॉडकास्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं और SMS में मिले लिंक को फॉलो करते हुए सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं।

और 31 दिसंबर 2023 को सुबह 11:00 बजे मन की बात के लिए हमसे जुड़े रहें

फिर से कायम कर देना
6846 सबमिशन दिखा रहा है
kanad khare
kanad khare 2 साल 7 महीने पहले
माननीय मोदी जी, आपकी विश्वकर्मा योजना के लिए सादर धन्यवाद, वर्तमान में फर्नीचर क्षेत्र मे लकड़ी के विकल्प के रूप में बड़े बड़े उद्योग से बनकर प्लाईबोर्ड स्थापित हो गया है, लकड़ी पैदा करने वाले किसान की लकड़ी खेत से बहुत सस्ते प्लाई बोर्ड इंडस्ट्रीज जाती है वहा से महंगी प्लाई बनकर वापिस फर्नीचर उधोगे में आती है,यदि ग्रामीण क्षैत्र में बड़ई कामगारों को लकड़ी चिराई की छोटी छोटी इकाई ,सिर्फ और सिर्फ किसान की लकड़ी को चीरने हेतु स्थापित कराई जावे तो लकड़ी उत्पादक किसान,लकड़ी के काम करने वाले बड़ाई,और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई जान मिल जायेगी, कणाद खरे वानिकी किसान
Shesh Mani
Shesh Mani 2 साल 7 महीने पहले
गांव में जो स्वयं सहायता समूह चला रखा है आपने बहुत काबिले तारीफ है ज्यादा से ज्यादा इसको सपोर्ट कीजिए देश में तरक्की होगी ब्लॉक पर तैनात कुछ अधिकारी मनमर्जी का काम करते हैं उसकी देखरेख कीजिए स्वयं सहायता समूह को एक कांटेक्ट नंबर दीजिए जिसके फोन पर उनका तुरंत काम होना चाहिए 2024 में पैसा करेंगे देश बदल जाएगा
Rachnashrivastava
Rachnashrivastava 2 साल 7 महीने पहले
विद्यार्थियों में कम होते नैतिक मूल्यों को लेकर चिंतन की आवश्यकता है। समय समय पर विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों के साथ भी चर्चा होनी चाहिए।
Dayakrishan Pandey
Dayakrishan Pandey 2 साल 7 महीने पहले
prbhu krpa sumiran prnam आदरणीय प्रधानमंत्री जी महोदय सादर प्रणाम महोदय खुद से वसुधैव कुटुंबकम् तक यात्रा या विदेह व्यवस्था के लिए ऐसे कई मंच भविष्य में बन जाए जिससे वे लोग राजनीति व्यवस्थित करें जो स्वर्ण सिंहासन यानि राजनीतिक पद की शुद्धता को परिभाषित करे तो रामराज्य की अविरल धारा पूरे विश्व को याद आ जाए तब आसमान की यात्राओं यानि दूसरे ग्रह पर जाने की सार्थकता बढ़े संतुलन एक अंक है सब साधन हैं शून्य अंक रहे दस गुना है अंक गए सब शून्य एक सनातन आध्यात्मिक व्यक्तियों को ढूंढ ढूंढ कर व्यवस्था को चलाने के लिए प्रार्थना की जानी चाहिए तब प्रभु कृपा सब पर हो जाएगी जो सबका लक्ष्य है