Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

प्रस्तावित आजीविका केन्द्रों हेतु सुझाव दें

Crowdsourcing of ideas for proposed Career Centres
आरंभ करने की तिथि :
Nov 08, 2014
अंतिम तिथि :
Apr 01, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

मंत्रालय ने राष्ट्रीय आजीविका सेवा को मिशन मोड परियोजना के रूप में ...

मंत्रालय ने राष्ट्रीय आजीविका सेवा को मिशन मोड परियोजना के रूप में कार्यान्वित किया है जिसके अंतर्गत रोज़गार केन्द्रों की स्थापना कर विभिन्न रोजगार संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएगी। यह आजीविका केंद्र राष्ट्रीय आजीविका सेवा परियोजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस परियोजना के अंतर्गत एक राष्ट्रीय पोर्टल भी बनाया जाएगा जिसपर रोज़गार के लिए इच्छुक व्यक्तियों, रोज़गार प्रदाताओं, मध्यस्तथों इत्यादि के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और इसके माध्यम से विभिन्न रोज़गार की तुलना संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा। यह सेवा और रोज़गार परामर्श विषयवस्तु रोज़गार केन्द्रों, सहायता केन्द्रों, मोबाइल उपकरणों, सीएससी इत्यादि के माध्यम से वितरित की जाएगी। मंत्रालय राष्ट्रीय रोज़गार सेवा को सभी रोजगार से संबंधित सेवाएँ प्रदान करने वाले एक मंच के रूप में स्थापित करना चाहता है। इसके लिए मंत्रालय जनता, युवाओं, विद्यार्थियों, शोध संस्थानों, उद्योग संघों, विद्वत्परिषदों, उद्योग इत्यादि से इन आजीविका केन्द्रों के लिए निम्नलिखित पहलुओं पर सुझाव आमंत्रित करता है-

क. रोज़गार केन्द्रों के अंतर्गत: भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण क्षेत्र, क्षेत्र जिन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए, महिलाओं और युवाओं पर केन्द्रित।

ख. आजीविका केंद्रों की कार्यान्वयन संस्था: शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय इत्यादि), उद्योग, उद्योग संघ, सरकारी संगठन।

ग. प्रदान की जाने वाली सेवाएं: बेरोजगारों का पंजीकरण, नियोक्ता पंजीकरण और रोज़गार संबंधी जानकारी, आजीविका संबंधी परामर्श, योग्यता का आकलन, रोज़गार के अवसर, शैक्षिक संस्थाओं में संबंधित पाठ्यक्रमों की उपलब्धता संबंधी सूचना, प्रशिक्षण प्रदाता, स्व-रोजगार और उद्यमीयता संबंधी परामर्श।

घ. एनसीएस के लिए प्रौद्योगिकी मंचः केवाईसी मानकों की पूर्ति के लिए आधार/बैंक खातों के साथ जोड़ना, अन्य बड़े डेटाबेसों के साथ एकीकरण, प्रमाणपत्रों और प्रत्यय-पत्रों का सत्यापन।

ङ. आजीविका परामर्शदाता: स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पेशेवर परामर्शदाता उपलब्ध कराना जो आजीविका संबंधी परामर्श प्रदान करें।

च. नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सीबीओ और स्व-सहायता समूहों को इसमें शामिल करना।

छ. आजीविका केंद्रों के माध्यम से स्थानीय सेवा प्रदाताओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना: चालकों, नलकारों, इलेक्ट्रिशियनों जैसे स्थानीय सेवा प्रदाताओं के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली निर्देशिका उपलब्ध कराई जाएगी।

ज. आजीविका संबंधी सभी प्रकार की विषयवस्तु उपलब्ध कराना: कौशल विकास के लिए संबंधित अद्यतित और आसानी से उपलब्ध विषयवस्तु विभिन्न मीडिया प्रारूप में प्रदान करना।

झ. कैरियर केन्द्रों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आय का प्रारूप निर्धारित करना।

ञ. नागरिकों तक पहुँच बनाने सम्बन्धी कार्ययोजना।

सबसे उपयुक्त और अभिनव प्रविष्टियों को मंत्रालय द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2015 है।

फिर से कायम कर देना
2893 सबमिशन दिखा रहा है
venkatesh reddy
venkatesh reddy 11 साल 3 महीने पहले
Title: "Adarsh Aazeevika Kendras" Tagline: transforming dreams into actions! IN Hindi Title: आदर्श आजीविका केन्द्रों Tagline: सपनो को हकीकत में बदलना ! I, enclosed the focusing areas in the proposed Career Centres/Adarsh Aazeevika Kendras in the Urban as well as rural areas."Adarsh Aazeevika Kendras can be broadly categorized into Adarsh Sahari Aazeevika Kendras in urban areas and Adarsh Grameena Aazeevika kendras in rural areas.
Swetha Kannan
Swetha Kannan 11 साल 3 महीने पहले
There should be a centre where they can guide about all the available jobs in India or self business. Career cluster book can be created. Like, Education department means not only teachers , professor, there also Principal , Other school / college staffs works is there. Similaly in hospital , not only Doctors, other staffs are there starting from cleaner to Manager. So all the department career cluster book can be reference for the counselor who sits in the centre.
MUHAMMED JABIR M M
MUHAMMED JABIR M M 11 साल 3 महीने पहले
Dear Sir, Greetings from Rehab India Foundation Rehab is a non profit organisation established in 2008, with head quarters in Delhi. We have prepared a well planned project proposal for the career centres as per your request. Please see the attached file to see the project proposal for the same. Hope your will like it. Thanks and Regards, Muhammed Jabir M M Project Manager Rehab India Foudation New Delhi Mob: 09560754557 Email Id: jabirpeta@gmail.com
Arun Chauhan
Arun Chauhan 11 साल 3 महीने पहले
कैरियर सेंटर का विस्तार बहुत जरुरी है और इसको हम और हमारी सरकार के माध्यम से बहुत अच्छे से चलाया जा सकता है क्यों कि आज भी रूरल में रहने बाले लड़के वही के वही है क्यों कि उनको सही समय पर सही सलाह और कैरियर के लिए मूल भूत जानकारी नही मिलती है अगर हम ऐसे सेंटर खोले जससे उनको सही जानकारी के साथ साथ नई रोजगार शिक्षा भी मिले आज देश में प्रतिभाओ की कमी नही है कमी है तो सिर्फ सही टाइम पर आज की पीढ़ी को सही दिशा देना और उनको उनके हुनर में डालना
Venkatesan N
Venkatesan N 11 साल 3 महीने पहले
An Idea to use Cloud Storage to select and pursue a Career The internet enabled enhanced communication. But the vast amount of storage on Cloud has provided a tremendous opportunity for information to be communicated to anyone with a basic internet connection at all times and in all places. This feature can be used to address a couple of social issues that need addressing if India is to really utilise its “demographic dividend”. More details attached