Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन पर सुझाव आमंत्रित

Inviting suggestions over the Elimination of Violence against Women
आरंभ करने की तिथि :
Nov 25, 2021
अंतिम तिथि :
Dec 24, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत जनवरी 1992 में स्थापित ...

राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत जनवरी 1992 में स्थापित राष्ट्रीय महिला आयोग एक वैधानिक निकाय है, जिसके पास महिलाओं के संवैधानिक और वैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अधिकार है। महिला आयोग महिलाओं के सशक्तिकरण और समग्र विकास में सहायता प्रदान करने वाले कार्यक्रम की पहल करता है ताकि महलाओं की अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित कर निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा सके।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा शुरू किया गया था। यह दिन प्रतिवर्ष 25 नवंबर को मनाया जाता है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए प्रोत्साहित करके हिंसा की रोकथाम करना है। यह दिन महिलाओं के खिलाफ किसी भी ऐसी हिंसा को लिंग-आधारित हिंसा के रूप में परिभाषित करता है जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं को शारीरिक, यौन या मनोवैज्ञानिक परेशानी होती है या होने की संभावना होती है। इस दिन का लक्ष्य समानता, विकास और शांति सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों की रक्षा करना है।

महिला आयोग ने अपने मैंडेट के मुताबिक और 'महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन' के लक्ष्य के मद्देनजर महिला आयोग माईगव पोर्टल के माध्यम से लैंगिक हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ने पर सभी हितधारकों से इनपुट, सुझाव और प्रतिक्रिया आमंत्रित करता है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच समानता, विकास और शांति को बढ़ावा देना है।

सुझाव/इनपुट प्राप्त भेजने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2021 है।

फिर से कायम कर देना
1291 सबमिशन दिखा रहा है
sushil kumar
sushil kumar 4 साल 8 महीने पहले
सदियों से हमारा समाज महिलाओं के प्रति हिंसक व भेदभावपूर्ण व्यवहार परिलक्षित करते आ रहा है। इसके उन्मूलन के लिए वास्तविक व ऐसी नैतिकतापूर्ण शिक्षा की जरूरत है जो लींगिये भेदभाव जैसी मानसिकता से मुक्ति मिल सके। जब तक महिलाओं को केवल भोगविलासिता की वस्तु मात्र समझा जायेगा तबतक इनके प्रति हिंसा कम नहीं हो सकता इसके लिए इस बात को समझना आवश्यक है कि महिलाएं ही हम सभी के अस्तित्व का आधार है। नैतिक शिक्षा, बेहतर कानून और प्रचलित दकियानूसी विचारों में परिवर्तन लाकर हिंसा को खत्म किया जा सकता है
srimathi
srimathi 4 साल 8 महीने पहले
Women are Stronger either Physically and Mentally. They Could Achieve in all fields. When the Point of View of a Male on a Woman Changes, The Violence against women can be reduced. Every man should Should Show his Stamina In giving protection to all the female in society. Violence against women can be decreased only by Changing the View point of Men. I conclude that : Change we expect in world Should begin from us . Thus, When the View point changes The Society will be Good
sujit lotlikar
sujit lotlikar 4 साल 8 महीने पहले
GENDER SHORT TEMPER VIOLENCE , TO PREVENT ESCALATION BOTH MALE /FEMALE MUST MAINTAIN DIARY WHO DONE WHAT , OR SUCH APP IN PORTAL MAINTAIN DISPUTES ACTIVITY DIARY UNDER THIS INITIATIVES RETHINK MISTAKE CHANCE OF GOOD, OR FEAR OF THIRD EYE WILL MAKE THEM TRUTHFUL , SO ALSO FAMILY CAN JUSTIFY ON SUCH, HELPFUL FOR BLIND COURT LORDS.
YourName_5653
YourName_5653 4 साल 8 महीने पहले
God and women are basical important to the world life. prayers and our. mothers are Good powers in our life.. female and male childs. keep the good swituvations. children growup the safe good enviranments.. Parents must good matured enthusiusly and scientificaly knowledge. parents learn psycollegy of life events. Good parents make good children. Totaly need healthy social. and society environment. Thank you ji.