Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा की पहुंच का विस्तार करना

Extending outreach of Secondary and Senior Secondary Education
आरंभ करने की तिथि :
Jan 21, 2015
अंतिम तिथि :
Nov 01, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हाल के वर्षों में प्रारंभिक शिक्षा में विशेष तौर पर लाभवंचित समूहों ...

हाल के वर्षों में प्रारंभिक शिक्षा में विशेष तौर पर लाभवंचित समूहों के नामांकन में आकस्मिक वृद्धि और रिटेंशन तथा ट्रांज़ीशन दरों में सुधार के चलते माध्यमिक स्कूलों पर, अधिक बच्चों को दाखिला देने का दबाव बढ़ रहा है। आरटीई अधिनियम लागू होने और रिटेंशन और ट्रांजीशन दरों में और अधिक सुधार होने के कारण आगामी वर्षों में माध्यमिक शिक्षा की मांग तेजी से बढ़ेगी। इस विचार-विमर्श ग्रुप का उद्देश्य यह आकलन करना है कि 4-18 वर्ष के आयु समूह की लक्षित आबादी को हमने किस सीमा तक गुणवत्तापरक शिक्षा किफायती तरीके से उपलब्ध और सुलभ कराई है। पूरे देश में प्रारंभिक शिक्षा के बाद की शिक्षा तक पहुंच को कैसे बढ़ाया जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा उसकी स्कूली शिक्षा पूरी करने के अवसर से वंचित न रहे। विशेष रूप से, माध्यमिक शिक्षा में भौगोलिक और सामाजिक विषमताओं को हम कैसे दूर कर सकते हैं।

फिर से कायम कर देना
920 सबमिशन दिखा रहा है
ATRU BARAN
ATRU BARAN 11 साल 1 महीना पहले
सभी अभिभावकों छात्र डायरी के माध्यम से सूचित किया जावे तथा बालक द्वारा अभिभावको के हस्तााक्षर करवाकर मंगाया जाये और अभिभावक मिटिंग में भी पाठयक्रम की भाषा सरल व सुभम होनी चाहिए।
ATRU BARAN
ATRU BARAN 11 साल 1 महीना पहले
कम्प्यूटर सभी जगह नहीं है तथा मेन्टीनेन्स का अभाव है। तथा छात्र संख्या के अनुपात में कम्प्यूटर नहीं है। व कम्प्यूटर शिक्षक भी उपलब्ध नहीं है तथा प्रोजेक्टर द्वारा शिक्षा दी जानी चाहिए। क्योकि बालक सुनने की बजाय देखकर ज्यादा सीखता है।
ATRU BARAN
ATRU BARAN 11 साल 1 महीना पहले
भौगोलिक असमानता दूर करने हेतु वहॉ के स्थानीय लोगो को प्राथमिकता दी जावें। कर्मचारियों हेतु आवास बनाने चाहिए ।सामाजिक अस्पृश्यता व छूआछूत तथा अंधविश्वास को दूर किया जावे। छात्रवृति का आधार जातिगत नहीं होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
ATRU BARAN
ATRU BARAN 11 साल 1 महीना पहले
माध्यमिक व अन्य माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशालाऐ व बालिका शौचालय जैसी सभी सुविधाऐ विद्यालयों में पर्याप्त उपलब्ध नहीं है। विद्यालयों में फाइबर शौचालयों का भी उपयोग किया जा सकता है।
ATRU BARAN
ATRU BARAN 11 साल 1 महीना पहले
विज्ञान व कम्प्यूटर की लेब अधिकांश विद्यालयों में उपलब्ध नहीं है। कम्प्यूटर हेतु टेण्ड कम्प्यूटर शिक्षक लगाया जाना चाहिए। विद्यालय मं विधुत की सुविधाए नहीं है। और बार—बार लाईट जाती है। इस हेतु विद्यालयों में इनवर्टर उपलब्ध करवाया जावे। विद्यालयों में सामग्री की चोरी हो जाती है। इस हेतु रात्रि चौकीदार होने चाहिए।