Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

शिक्षा क्षेत्र में बजट पहलों के कार्यान्वयन के लिए विचारों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2021
अंतिम तिथि :
Mar 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में बजट के ...

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में बजट के कार्यान्वयन पर एक वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं को आत्मविश्वास की आवश्यकता है जो उनकी शिक्षा, ज्ञान और कौशल से सीधे जुड़ा हुआ है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इसी महत्वपूर्ण सोच के साथ विकसित किया गया है।

शिक्षा क्षेत्र से संबंधित केंद्रीय बजट में प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं और हम जनता और अन्य हितधारकों से विचार और सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं:
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों को शामिल करने के लिए 15,000 से अधिक स्कूलों को गुणात्मक रूप से मजबूत किया जाएगा। ये स्कूल शिक्षा नीति के आदर्शों को प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय स्कूलों के रूप में उभरेंगे और अन्य स्कूलों को हैंडहोल्डिंग और सलाह देंगे।
• नेशनल प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर टीचर्स –एनपीएसटी के रुप में सभी स्कूल शिक्षकों के लिए मानक विकसित किए जाएंगे। इन मानकों का पालन सार्वजनिक और निजी स्कूल प्रणाली के 92 लाख शिक्षकों द्वारा किया जाएगा तथा इससे शिक्षकों की क्षमता वृद्धि भी होगी।
• खिलौने मनोरंजन के भी साधन हैं और इससे हम सीखते भी हैं। एक यूनिक स्वदेशी खिलौना आधारित शिक्षा सभी स्तरों की शिक्षा के लिए विकसित किया जाएगा। यह कक्षा को रटने की पद्धति से एक आकर्षक और आनंदपूर्ण अनुभव में बदल देगा।
• एक राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षिक आर्किटेक्चर (NDEAR) डिजिटल फर्स्ट माइंडसेट के साथ स्थापित किया जाएगा जहां डिजिटल आर्किटेक्चर न केवल शिक्षण और सीखने की गतिविधियों का समर्थन करेगा, बल्कि शैक्षिक योजना, केंद्र और राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों की प्रशासनिक गतिविधियों की भी मदद करेगा। । यह डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एक विविध शिक्षा इकोसिस्टम आर्किटेक्चर तथा एक फेडरेटेड लेकिन इंटरऑपरेबल सिस्टम प्रदान करेगा जो सभी हितधारकों, विशेष रूप से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की स्वायत्तता सुनिश्चित करेगा।
• श्रवण दोष वाले बच्चों के लिए सरकार देशभर में भारतीय सांकेतिक भाषा के मानकीकरण पर काम करेगी और उनके द्वारा उपयोग के लिए राष्ट्रीय और राज्य पाठ्यक्रम सामग्री और डिजिटल सामग्री विकसित करेगी।
• वरिष्ठ और सेवानिवृत्त शिक्षकों का उपयोग स्कूल के शिक्षकों के व्यक्तिगत परामर्श (ऑनलाइन/ऑफलाइन) के लिए किया जाएगा।
• अब तक छात्रों का यूनिडाइमेंशनल पैरामीटर्स पर मूल्यांकन किया है। अब शिक्षार्थी के संज्ञानात्मक स्तरों का आकलन करने से बदलाव होगा। अब छात्रों की विशेष प्रतिभा तथा बच्चे की क्षमता की पहचान की जाएगी। इससे छात्रों को उनकी ताकत, रुचि के क्षेत्रों, जिन क्षेत्रों में फोकस की आवश्यकता हो और कैरियर विकल्प जानने में मदद करने की परिकल्पना की गयी है।
• संसाधनों की बढ़ती पहुंच को सक्षम करने के लिए वयस्क शिक्षा को कवर करने वाले ऑनलाइन मॉड्यूल पेश किए जाएंगे।
• कोरोना महामारी के बावजूद इस वर्ष हमने 30 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित किया है। इसे आगे बढ़ाते हुए 2021-22 में हम 56 लाख स्कूल शिक्षकों को नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स फॉर होलिस्टिक एडवांसमेंट (NISTHA) के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे।
• पिछले कुछ वर्षों से हमारे प्रधानमंत्री चिंता और तनाव को दूर करने में मदद करने के लिए बोर्ड परीक्षा से पहले हर साल छात्रों के साथ संवाद करते हैं। इस दिशा में हम 2022-23 शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होने के लिए चरणबद्ध तरीके से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सुधारों की शुरुआत करेंगे। परीक्षा रटने की संस्कृति की बजाय छात्रों को उनकी वैचारिक स्पष्टता, विश्लेषणात्मक कौशल और जीवन में ज्ञान के उपयोग के आधार पर किया जाएगा।

भेजने की अंतिम तिथि - 31 मार्च 2021 है।

फिर से कायम कर देना
1008 सबमिशन दिखा रहा है
SHARIF SHAIKH
SHARIF SHAIKH 5 साल 5 महीने पहले
स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, सुधार मुमकिन है प्राथमिक उपचार सरकार हर किसी को सरकारी अस्पताल मे अनिवार्य कर दे, स्वास्थ्य सुविधा के स्तर में अपने आप सुधार होगा। आम जनता और सरपंच से लेकर नगरसेवक, विधायक, सांसद, मंत्री और ग्रामसेवक से लेकर तहसीलदार, गटविकास अधिकारी, एसडीएम, जिलाधिकारी सभी अगर सरकारी अस्पतालों मे उपचार करे तो सुधार होना ही है। सरकार से संबन्धित सभी को स्वास्थ एवं शिक्षा भत्ते ना दे और इस फंड का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य के सुधार मे लगाए।
nandini gupta
nandini gupta 5 साल 5 महीने पहले
Dear Sir, The education policy of India is literally like carrying a building .In few places, only theory part is given much importance than practical ones. No doubt in learning the history of other nations but atleast Indian culture should also be taught like Ramayana and Bhagvadgita. New education policy is going to be implemented but why not now. Students are only memorizing without knowing what's its meaning. Than the education becomes useless. I suggest to update ncert books or any books.
CHANDA NAGARAJU
CHANDA NAGARAJU 5 साल 5 महीने पहले
Dear Modi Sir ADD YOGA TO THE SCHOOL CURRICULUM Other Nations already have Yoga in their Curruculum based on the outcomes of evidence based researches. The government allows schools to choose their PE curruculum but a very handful of schools have Yoga Teachers and resources. Hence we need support from government. Yoga does not belong to any religion. It is important to provide this vital tool as a learning opportunity for every single child at school to benefit from long term poucomes.
Dr Ratna Srivastava
Dr Ratna Srivastava 5 साल 5 महीने पहले
सभी को नि: शुल्कऔर उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध कराना चाहिए।नैतिक मूल्यों व कर्तव्यों की शिक्षा कहानियोंऔर खिलौनों के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा से ही व्यवस्था करनी चाहिए।भारतीय संस्कृतिऔर स्वतंत्रता आंदोलन की कहानी तथा आत्मनिर्भरता हेतु व्यवसायिक प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कक्षा4से देने पर बजट व्यय करना चाहिए।सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहन हेतु एक वेतन वृद्धि और भारत सरकार को उत्साहवर्धन हेतु प्रमाणपत्र देना चाहिए।व्यापार करने वाले निजी विद्यालयों पर नियंत्रण रखना होगा।
Subhash Shinde
Subhash Shinde 5 साल 5 महीने पहले
Here , I have one little sussion in our Goverment Education system. if we create law for youth on after (18) Eghiteen year age Every citizen must compulsory surve to Our Nation for 7 year and have free Education from military. this will be help us for improving nationalizen also to help for focus on to build there fature carriers. This will help us to awareness of problems , improve there work abilities and trust on goverment. and also help to implement youth ideas.
Himani
Himani 5 साल 5 महीने पहले
Free education for all students, because It is necessary for all. So don 't forget this. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . And very thanks a lot and this message is very good for all of us Thank you and be happy stay at home and be hopingly so don 't forget this