Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्कूल के पाठ्यक्रम में स्वच्छता संबंधी जानकारियों को शामिल करना

Cleanliness in school curriculum
आरंभ करने की तिथि :
Jan 01, 2015
अंतिम तिथि :
Jul 17, 2015
04:15 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

विभिन्न स्कूल स्वच्छता संबंधी जानकारियों को अपने पाठ्यक्रम में किस ...

विभिन्न स्कूल स्वच्छता संबंधी जानकारियों को अपने पाठ्यक्रम में किस प्रकार शामिल करे ताकि छोटी उम्र में ही बच्चे स्वच्छता के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक बन सकें? इससे संबंधित अपने सुझाव यहाँ साझा करें।

फिर से कायम कर देना
15247 सबमिशन दिखा रहा है
Jagruktaabhiyan DPMBharat
Jagruktaabhiyan DPMBharat 11 साल 7 महीने पहले
ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेनों की सफाई और इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी जिनपर है, वो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं और इस वजह से आपके इस विकास के प्रतीक परियोजना पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि कृपया आप इस संबंधित समस्या की हो रही दुर्दशा पर जल्द ही कोई उचित कार्रवाई करें। जागरूकता अभियान राजेश भसीन, राष्ट्रीय संयोजक
Jagruktaabhiyan DPMBharat
Jagruktaabhiyan DPMBharat 11 साल 7 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी इस बात पर कोई भी सवालिया निशान नहीं लगाया जा सकता कि आपने ये ट्रेन देशहित और जनहित में चलाई थी। इसके साथ ही आपने पूरे भारतवर्ष में “स्वच्छ भारत अभियान” की नींव रखी है। हमारी संस्था भी आपके इस अभियान को पूरा तरह समर्थन करती है और इसी स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रसर है, हम देश से डिस्पोजेबल प्लास्टिक को पूरी तरह से दूर करना चाहते हैं और डिस्पोजेबल प्लास्टिक जैसी समस्य पर हम पूरी तरह से काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
Jagruktaabhiyan DPMBharat
Jagruktaabhiyan DPMBharat 11 साल 7 महीने पहले
गौरतलब है कि श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में ज्यादातर यात्री, श्रद्धालु या दर्शनार्थी होते हैं, जो श्रद्धा भाव से मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जाते और आते हैं। अगर यात्रियों को ट्रेन में इतनी गंदगी से रूबरू होना पड़ेगा तो वो दिन दूर नहीं जब इस ट्रेन के चलाए जाने पर सवाल उठने लगेंगे।
Jagruktaabhiyan DPMBharat
Jagruktaabhiyan DPMBharat 11 साल 7 महीने पहले
साथ ही शौचालय की स्थिति भी काफी दयनीय थी, बदबू के साथ गंदगी, जिसकी वजह से शौचालय का इस्तेमाल करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब ट्रेन में कॉकरोच और बड़े-बड़े चूहे देखने को मिले। ट्रेन में इनकी उपस्थिति हैरान कर देने वाली थी।
Jagruktaabhiyan DPMBharat
Jagruktaabhiyan DPMBharat 11 साल 7 महीने पहले
हमारे संगठन “जागरूकता अभियान” के एक सदस्य श्री एम. के. बंसल ने अपने परिवार सहित कुछ दिनों पहले इस ट्रेन से नई दिल्ली से कटरा तक सफर किया था। सफर के दौरान उन्होंने कई तरह की परेशानियों का सामना किया, जिसका जिक्र आपसे करना बहुत जरूरी है। क्योंकि, बंसल जी के लिए ट्रेन की दुर्दशा और सुविधाओं की कमी को नजरअंदाज करना काफी मुश्किल है। बंसल जी के अनुसार, ट्रेन में साफ-सफाई का कोई नामो-निशान नहीं था, फर्श पर जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी थी।
Jagruktaabhiyan DPMBharat
Jagruktaabhiyan DPMBharat 11 साल 7 महीने पहले
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र नोदी जी, नई दिल्ली से कटरा तक श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन (22461/22462) चलाए जाने पर हम आपका हार्दिक अभिनन्दन करते हैं। आपके द्वारा चलाई गई इस ट्रेन से देशवासियों (श्रद्धालुओं) को काफी राहत मिली है। 4 जुलाई, 2014 को आपके द्वारा इस ट्रेन का उद्घाटन किए जाने से रेलवे नेटवर्क को एक ओर मजबूती मिली है। ये बात भी स्पष्ट है कि ये कार्य आपने जनता की सुविधा के लिए किया है। मगर हम आपका ध्यान एक चिंताजनक विषय की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।