Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धति के विषय में समाज में विश्वास पैदा करने के लिए अपने विचार साझा करें

Share inputs to instil confidence in society about our traditional knowledge and practices
आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2022
अंतिम तिथि :
Aug 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान ...

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी एक समृद्ध वैज्ञानिक विरासत है। भारत का पारंपरिक ज्ञान विभिन्न रूपों में उपलब्ध है जैसे कि शास्त्रीय ग्रंथ, पांडुलिपियां और/या मौखिक संचार के रूप में जो कि हजारों वर्षों से चला आ रहा है। यह बहुमूल्य ज्ञान अक्सर हमारे दैनिक क्रिया-कलापों का भी हिस्सा है। कुछ पारंपरिक पद्धतियों से संबंधित ज्ञान धारकों की आजीविका के साधन हैं। हमारी पारंपरिक पद्धतियां मनुष्य की आवश्यकताओं और प्रकृति के बीच तालमेल बनाये हैं जो कि अक्सर स्थानीय संदर्भ में मनुष्य के संसाधनों और आवश्यकताओं में संतुलन बनाये रखती हैं। हालाँकि, समय के साथ, भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ तेजी से नष्ट हो रही हैं, और हमारा राष्ट्र हमारे पारंपरिक ज्ञान के प्रति लोगों के विश्वास में गिरावट भी देख रहा है। गैर-भारतीय संस्कृतियों की नकल करने और हमारी परंपराओं का तिरस्कार करने के लिए कुछ लोगों का नासमझ रवैया एक गंभीर चिंता का विषय है। यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि पारंपरिक विरासत किसी भी देश के विकास और प्रगति का एक अभिन्न अंग है। यह आवश्यक है कि देश में हमारी वैज्ञानिक विरासत की एक मजबूत आधारशिला बनाने हेतु संबंधित हितधारक आगे आयें। एक जागरूक और संतुलित समाज ही देश को आगे बढ़ा सकता है।

हमारे माननीय प्रधान मंत्री और सीएसआईआर सोसाइटी के अध्यक्ष, श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) देश भर से पारंपरिक ज्ञान संबंधित भागीदारों के साथ सहयोग करने और इस राष्ट्रीय पहल को लागू करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। भारत के पारंपरिक ज्ञान को समाज तक पहुँचाने के लिए सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) इस राष्ट्रीय पहल “स्वस्तिक-वैज्ञानिक रूप से मान्य सामाजिक पारंपरिक ज्ञान” को लागू करने वाला नोडल संस्थान है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक रूप से मान्य पारंपरिक पद्धति/कार्यप्रणाली का संरक्षण करना और साथ ही हमारे पारंपरिक ज्ञान/पद्धति के वैज्ञानिक मूल्यों के बारे में समाज में विश्वास पैदा करना है

हम अपने पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के विषय में समाज में विश्वास कैसे पैदा करें, इस पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विषय-विशेषज्ञों, छात्रों, गैर-सरकारी संगठनों और जनता के सुझावों को हम आमंत्रित करते हैं। यह हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के प्रति विज्ञान-वैज्ञानिक-समाज के जुड़ाव को प्रोत्साहित करके वैज्ञानिक सोच विकसित करने और समाज में विश्वास पैदा करने के हमारे उद्देश्य को पूरा करने में हमारी मदद करेगा।

सीएसआईआर-निस्पर की स्वस्तिक पहल के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।यहां क्लिक करें। (PDF 1519 KB)

या इस वेबसाइट पर जाएं -https://niscpr.res.in/nationalmission/svastik

आप अपने पारम्परिक ज्ञान तथा कार्य कार्यप्रणाली के बारे कितना जानते हैं? MyGov प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लें और भारत के पारम्परिक ज्ञान के बारे में अपने ज्ञान को परखें। Quiz Link: https://quiz.mygov.in/quiz/quiz-on-indian-traditional-knowledge/

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2022

फिर से कायम कर देना
2022 सबमिशन दिखा रहा है
Aarush Dua
Aarush Dua 3 साल 10 महीने पहले
Respected Mr Modi I am Vinod Dua son of India from Panchkula Haryana and want to share that I am working or not Life skills and soft skills along with vocational skills and professional development which countries our Indian culture and methodologies adopted in ancient times which can help anybody in India or abroad show that they can learn moral values and Basic a sense of life which can help them build a strong career in adverse and tough circumstances I have written a book name you can do it I want to add or that book to you and share I my views on how we can make made In India sell all over the world and on in dollars and bring Indian Rupee up without with full respect to foreign currencies and countries jaihind my number is 7986 3946 33 I am in New Delhi today along with my son I would appreciate your call and by tomorrow today evening we will go back to Chandigarh thank you sir Bharat Mata Ki Jai
Bheru Singh Gehlot
Bheru Singh Gehlot 3 साल 10 महीने पहले
नमस्ते जी सा मौसम के अनुसार खाना बनाये और उसमे डालने वाले मसाले भोजन मे मौसम के अनुसार ही डाले जैसे नीबू दही अमचूर। जिससे भोजन ज्यादा समय तक चले। हिंदुस्तान के महिने वैशाख जेयठ आशाढ सावन भादवे आदी, के अनुसार पानी दुध दही भोजन और आवासीय क्षेत्र के साथ चले समय का अनुसरण करते हुए सभी मौसम का प्रभाव को समझे।
Dinesh Shringi
Dinesh Shringi 3 साल 10 महीने पहले
कुशल गृहिणी महंगाई को कम करने के लिए एक प्रबल भूमिका निभा सकती है। अधिकतर घरों में महिलाएं रसोई बनाती है एवं घर के उपयोग में आने वाली हर खाद्य वस्तुओं का नियंत्रण करती है। यदि घर की महिलाएं जितना आवश्यक हो उतना ही खाना बनाए और स्वादिष्ट बनाए तो खाना बचेगा नही और बेकार भी नही होगा। घर में खाना रुचि वाला व सीमित बनाया जाए तो लोगों की बाहर का खाने के प्रति रुचि कम होगी तथा पैसा भी बचेगा। अनावश्यक खाना घर में पैसा तथा बीमारियों की वजह बनती है।।।मेरी सभी महिलाओं से विनती है कि घर में खाना स्वादिष्ट बनाएं तथा जरूरत के हिसाब से बनाएं।
MalvikaDangiwala
MalvikaDangiwala 3 साल 10 महीने पहले
In continuation with my previous submissions: *Our ancient literature on Alternetive Therapies is simply superb. For instance, North Indian Classical Music, in the form of therapy, especially for psychological disorders can work wonders as it relaxes the exhausted mind & brain. I use it frequently for behaviour & sleep disorders & the results are fabulous! *Instead of joining gyms, one can learn Classical Dances like Kathak or Bharatnatyam. During lockdown, I did the same as I couldn't go out for walking, cycling, running or trekking, so I learnt Kathak online. *Now a days, many kids & teens dislike learning Hindi & Sanskrit as subjects because they find them boring. These languages should be taught carefully with an intention of creating & sustaining the students' interest throughout. Jai Hind!
MalvikaDangiwala
MalvikaDangiwala 3 साल 10 महीने पहले
In continuation with my previous submissions: *Gita Press Gorakhpur's 'Kalyan' is an amazing book for our youth's mental hygiene & mental detox. It has wonderful guidance on 'self help' & 'art of living'. (To inculcate the habit of reading the same, is a big challenge for parents & teachers, yet worth trying.) *There should be more public libraries (with special emphasis on books related to culture & tradition) in small towns and kids should be encouraged to go there with their friends atleast once in fortnight. *Schools & colleges should organise 'Inter-state Student Exchange Programs' to promote traditional knowledge etc. *Books should be preferred Birthday gifts. *Every fortnight, kids should be involved in making 'mango leaves' toran for their entrance & it's benefits & significance should be discussed with them. This could also be promoted as art & craft activity. *Parents should make sure that their kids blow conch once a day. Jai Hind!
SunilKumar
SunilKumar 3 साल 10 महीने पहले
Shri Madbhagvad Gita is as much relevant and significant today as it used to be at the time when Shri Krishna had conveyed to Arjun. Its teachings are applicable to all human beings irrespective of caste, creed or religion. This should be considered for including in school syllabus. It can also be considered as National Granth if there is support from all corners.
MalvikaDangiwala
MalvikaDangiwala 3 साल 10 महीने पहले
In continuation with my previous submission: *Garbas should be played on traditional Garba songs and not on romantic songs. *'Dance with Madhuri' is a good platform to learn Classical dances online. *There should be talk shows on benefits of Arghya to Lord Surya, recitation of Hanuman Chalisa & Sundarkand etc. *In my program, when I decided to conduct sessions on Gita, 'Practical learnings from Gita for Kids & Teens', hardly any kid knew what Gita is. Hence, introduction to the sacred books should be included in the school itself. *Literature on Swami Vivekananda etc. should also be taught to kids & teens. Monks at Vedanta Society are mostly XLRI, IIT etc. passouts. It's a misconception that spirituality is about old age. Spiritual Quotient must be emphasized alongwith EQ & IQ for our kids, teens & young adults. I have been getting remarkable results in my Behaviour Modification sessions through this practice. Jai Hind!