Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धति के विषय में समाज में विश्वास पैदा करने के लिए अपने विचार साझा करें

Share inputs to instil confidence in society about our traditional knowledge and practices
आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2022
अंतिम तिथि :
Aug 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान ...

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी एक समृद्ध वैज्ञानिक विरासत है। भारत का पारंपरिक ज्ञान विभिन्न रूपों में उपलब्ध है जैसे कि शास्त्रीय ग्रंथ, पांडुलिपियां और/या मौखिक संचार के रूप में जो कि हजारों वर्षों से चला आ रहा है। यह बहुमूल्य ज्ञान अक्सर हमारे दैनिक क्रिया-कलापों का भी हिस्सा है। कुछ पारंपरिक पद्धतियों से संबंधित ज्ञान धारकों की आजीविका के साधन हैं। हमारी पारंपरिक पद्धतियां मनुष्य की आवश्यकताओं और प्रकृति के बीच तालमेल बनाये हैं जो कि अक्सर स्थानीय संदर्भ में मनुष्य के संसाधनों और आवश्यकताओं में संतुलन बनाये रखती हैं। हालाँकि, समय के साथ, भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ तेजी से नष्ट हो रही हैं, और हमारा राष्ट्र हमारे पारंपरिक ज्ञान के प्रति लोगों के विश्वास में गिरावट भी देख रहा है। गैर-भारतीय संस्कृतियों की नकल करने और हमारी परंपराओं का तिरस्कार करने के लिए कुछ लोगों का नासमझ रवैया एक गंभीर चिंता का विषय है। यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि पारंपरिक विरासत किसी भी देश के विकास और प्रगति का एक अभिन्न अंग है। यह आवश्यक है कि देश में हमारी वैज्ञानिक विरासत की एक मजबूत आधारशिला बनाने हेतु संबंधित हितधारक आगे आयें। एक जागरूक और संतुलित समाज ही देश को आगे बढ़ा सकता है।

हमारे माननीय प्रधान मंत्री और सीएसआईआर सोसाइटी के अध्यक्ष, श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) देश भर से पारंपरिक ज्ञान संबंधित भागीदारों के साथ सहयोग करने और इस राष्ट्रीय पहल को लागू करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। भारत के पारंपरिक ज्ञान को समाज तक पहुँचाने के लिए सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) इस राष्ट्रीय पहल “स्वस्तिक-वैज्ञानिक रूप से मान्य सामाजिक पारंपरिक ज्ञान” को लागू करने वाला नोडल संस्थान है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक रूप से मान्य पारंपरिक पद्धति/कार्यप्रणाली का संरक्षण करना और साथ ही हमारे पारंपरिक ज्ञान/पद्धति के वैज्ञानिक मूल्यों के बारे में समाज में विश्वास पैदा करना है

हम अपने पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के विषय में समाज में विश्वास कैसे पैदा करें, इस पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विषय-विशेषज्ञों, छात्रों, गैर-सरकारी संगठनों और जनता के सुझावों को हम आमंत्रित करते हैं। यह हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के प्रति विज्ञान-वैज्ञानिक-समाज के जुड़ाव को प्रोत्साहित करके वैज्ञानिक सोच विकसित करने और समाज में विश्वास पैदा करने के हमारे उद्देश्य को पूरा करने में हमारी मदद करेगा।

सीएसआईआर-निस्पर की स्वस्तिक पहल के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।यहां क्लिक करें। (PDF 1519 KB)

या इस वेबसाइट पर जाएं -https://niscpr.res.in/nationalmission/svastik

आप अपने पारम्परिक ज्ञान तथा कार्य कार्यप्रणाली के बारे कितना जानते हैं? MyGov प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लें और भारत के पारम्परिक ज्ञान के बारे में अपने ज्ञान को परखें। Quiz Link: https://quiz.mygov.in/quiz/quiz-on-indian-traditional-knowledge/

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2022

फिर से कायम कर देना
2022 सबमिशन दिखा रहा है
Sivanesan RR
Sivanesan RR 3 साल 10 महीने पहले
There are lots of great minds and stories behind the majestic heritage sites of INDIA Have a look at the story of a masterpiece in TamilNadu Review of The Three Great Living Temples, World Heritage Landmarks: Breathing life into stone : https://www.thehindu.com/books/books-reviews/chola-temple-architecture-tamil-nadu/article65771261.ece
Sanskar Padhi
Sanskar Padhi 3 साल 10 महीने पहले
In my view, I see India with great hidden talents covered under the blanket of modernization. Under the influence of western cultures, people have completely forgotten about the gold old values we have in our culture. The biggest example in front of our eyes is the neglect of our mother tongue under the influence of the English language. We do it in the name of fashion or I would say style but besides academic values, if we start developing our mother tongue then we too can bring progress like how japan did. Other than the language we also neglect our very own, very famous Ayurveda which is known to have great medicinal values directly from nature. Nature is known as the best healer which gets neglected by the consumption of various supplementary pills. These pills can also cause side effects while nature doesn't. Another good example is the handloom and art crafts of India. Hence, I would conclude by saying India is very rich in old values but we just need to promote them more.
Satyavir Singh
Satyavir Singh 3 साल 10 महीने पहले
Respected sir I am very thankful to you that your government has taken an initiative to enhance our traditional knowledge like upliftment of ayurveda and yoga.But my humble request to you is to make yoga mandatory in schools so that children can prosper better. It also can help the patients succumbing from mental and physical ailments, so my next humble request is to make mandatory in the hospitals and doctors clinics to prescribe about doing yoga to the patients so that they can be helped in a better way and even poor can be benefitted and will not face the financial problem.Thanks.
Harshvardhan Jivanbhai Dabhi
Harshvardhan Jivanbhai Dabhi 3 साल 10 महीने पहले
* सबसे बडी परेशानी की बात यह है की हमारे ज्ञान, संस्कृति, परंपरा का महिमामंडन करने के लिए कई बार हमारे ही कूछ लोग झूठ का सहारा लेते है। इस के कारण हमारी संस्कृति, हमारे ज्ञान की छवि खराब होती है. उसकी सत्यता को लेकर सवाल खडे होते है। सबसे पहले तो हमारे कल्चर का महिमामंडन करने के लिए जो भ्रामक जानकारीया दि जाती है उस पर रोक लगनी चाहिेए। * हमारे शास्त्रो और ग्रंथो का भारतीय दृष्टिकोण से अन्य भारतीय सहित विदेशी भाषाओं में ट्रान्सलेशन होना भी अति आवश्यक है। * हमारे यहां संशोधन करने वाली ज्यादातर संस्थाऐ सरकारी है। हमारे यहा संशोधन करनेवाली बीनसरकारी संस्थाऐ भी होनी चाहीए। * सर्जनात्मकता को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अभ्यार्थी सर्जनात्मक कार्य कर शके, और सर्जनात्मक क्षेत्र में पढ शके उसके लिए ऐसी शिक्षण संस्थाऐ भी होनी आवश्यक है।
Bhawna
Bhawna 3 साल 10 महीने पहले
With reference to my previous suggestion i would like to add this as well. Alongwith bifurcating of unproductive game applications through government control please do the same with thousands of unproductive YouTube channels. Put all junks under one umbrella. No free access. let them pay money and get rotten.
Bhawna
Bhawna 3 साल 10 महीने पहले
With reference to my previous suggestion i would like to add this as well. Alongwith bifurcating of unproductive game applications through government control please do the same with thousands of unproductive YouTube channels. Put all junks under one umbrella. No free access. let them pay money and get rotten.