Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

29 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव भेजें

Inviting Ideas for Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 29th March 2026
आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2026
अंतिम तिथि :
Mar 27, 2026
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और ...

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री, आपको मन की बात के 132 वें एपिसोड में संबोधित किए जाने वाले विषयों पर अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

मन की बात के आने वाले एपिसोड में जिन विषयों या समस्याओं पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जी बात करें, उनके बारे में हमें अपने सुझाव भेजें। इस खुले मंच में अपने विचार साझा करें या आप वैकल्पिक रूप से टोल-फ़्री नंबर भी डायल कर सकते हैं 1800-11-7800 और प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड करें। रिकॉर्ड किए गए कुछ संदेश प्रसारण का हिस्सा बन सकते हैं।

आप 1922 पर एक मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और SMS में मिले लिंक को फ़ॉलो करके सीधे प्रधानमंत्री जी को अपने सुझाव दे सकते हैं।

और 29 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे मन की बात सुनना न भूलें।

फिर से कायम कर देना
3503 सबमिशन दिखा रहा है
Prafull Bhalchandra Deshpande
Prafull Bhalchandra Deshpande 3 महीने 2 सप्ताह पहले
सन्माननीय पंतप्रधानजी, सविनय,सादर सप्रेम नमस्कार नवी मुंबई एआर पोर्ट के आजू बाजू के वातावरण में सर्वाधिक प्रदूषण समस्या प्रफुल्ल देशपांडे, सीवूड्स नेरूल, नवी मुंबई
Prafull Bhalchandra Deshpande
Prafull Bhalchandra Deshpande 3 महीने 2 सप्ताह पहले
सन्माननीय पंतप्रधानजी, सविनय,सादर सप्रेम नमस्कार और एक महत्वपूर्ण विषय है जिसमें हर रोड के उपर दिशा निर्देशक बोर्ड की जरूरत पर लिख रहा हूँ । प्रफुल्ल देशपांडे सीवूड्स नेरूल नवी मुंबई
Prafull Bhalchandra Deshpande
Prafull Bhalchandra Deshpande 3 महीने 2 सप्ताह पहले
सन्माननीय पंतप्रधानजी, सविनय,सादर सप्रेम नमस्कार आज मै वातावरण प्रदूषण के बारे मै और उसके आजके उपचार में सुधार की भूमिका लिख रहा हूँ प्रफुल्ल देशपांडे सीवुड्स नेरूल नवी मुंबई
Sonali Hande
Sonali Hande 3 महीने 2 सप्ताह पहले
1. Please share importance of Bio gas again in rural areas. It was actually our self made output with some efforts. Now people have got used of no efforts and ready made outsourced gas which should be avoided in rural areas. 2. Also instead of solar can we give importance to small wind mill in own terrace in rural areas? 3. Share importance of electric vehicles as we need to divide the risk of dependency of outsourced fuel. 4. Please share if any other options available for LPG in long run as some or the other day this will get finish. 5. Also please share importance of integrity who are into providing food products as some or the other day that dilution can come in home of seller also so should have integrity on quality. Actually modify of Pledge with this integrity. 6. Share an idea to use organic fertilizers.
pawan
pawan 3 महीने 2 सप्ताह पहले
प्रधानमंत्री जी, जितने भी केंद्र सरकार द्वारा हर विभाग में टोल फ्री नम्बर लोगो की सहायता के लिए सरकार ने उपलब्ध कराए है। अक्सर बात नही हो पाती। जाँच होनी चाहिए। इन नम्बरो पर बात क्यो नही होती? अक्सर ये नम्बर बन्द मिलते है। आपसे अनुरोध है। सभी टोलफ्री नम्बर सक्रिय किये जायें। जो भी लोगो की शिकायते हो । उनका प्रभावी निस्तारण किया जाए।
krishna katre
krishna katre 3 महीने 2 सप्ताह पहले
राम राम नरेन्दर काका 1 गाँव मे 150 घर है । लगभग हर घर मे मवेशी मौजूद है । गोबर गैस प्लांट (100by100) उस गाँव के हिसाब से बनवा दे तो उस गांव की गैस (चूल्हे) की समस्या आजीवन खत्म हो जाएगी । इतनी मिथेन गैस निकलने लगेगी की गाँव, शहरों की पूर्ति कर देंगे । दूसरी बात काका की ये बैटरी वाली गाड़ियों को टैक्स कम करो । या इतनी सस्ती करो कि हर घर तक पहुँच जाए । खास कर 2 विलर पर । जय हिंद कृष्णा