Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

30 अप्रैल, 2017 को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव भेजें

आरंभ करने की तिथि :
Apr 19, 2017
अंतिम तिथि :
May 02, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हमेशा की तरह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आपके द्वारा सुझाए गए ...

हमेशा की तरह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आपके द्वारा सुझाए गए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। "मन की बात" के 31 वें एपिसोड में आपसे संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों व विषयों को शामिल करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आपसे आपकी राय और सुझाव आमंत्रित करते हैं।

आप हमें सुझाव दें कि किन विषयों या मुद्दों को प्रधान मंत्री जी अपने "मन की बात" में शामिल करें।

आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के जरिए भी भेज सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं। प्रधान मंत्री के लिए आप अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिकॉर्ड किए गए कुछ संदेशों को "मन की बात" में प्रसारित भी किया जा सकता है।

आप हमें 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस में प्राप्त लिंक के जरिए प्रधान मंत्री को सीधे अपने सुझाव भेज सकते हैं।

और 30 अप्रैल, 2017 को सुबह 11:00 बजे 'मन की बात' सुनना ना भूलें।

फिर से कायम कर देना
5341 सबमिशन दिखा रहा है
Bhuwan Singh Rawat
Bhuwan Singh Rawat 9 साल 4 महीने पहले
माननीय मोदी जी से एक विनती ये भी है कि देश को विकसित करने के लिये सबसे पहले भर्ष्टाचार और भ्रष्ट नेताओ का सफाया जरुरी है | और देश के जवानों को खुली छूट भी देते रहें ताकि वो आतंक और नक्षलवाद का सफाया कर सकें और किसानों को भी सहायता प्रदान करते रहें | और जो देश के खिलाफ बोल रहें है या उनका साथ देते हैं उनको कड़ी सजा देने का प्रावधान हो ताकि ये देशद्रोही पत्थरबाजों को और उनके समर्थन मे बोलने से पहले १०० बार सोचें | आज कश्मीर मे हालात बहुत बदतर है और पश्चिम बंगाल मे भी हिंदिओं पर अत्याचार होते है |
bshoor
bshoor 9 साल 4 महीने पहले
Respected PM Sir, You have taken many brave steps for betterment of our country. Specially the demonetization step taken by you was of great courage and a big blow to the black money holder. As you have already pointed in your speech that 'benami properties' are big source of black money, hope you will take a severe step on it.
Jai Prakash Bisht
Jai Prakash Bisht 9 साल 4 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी,आप आज के युग में आम समस्याओं को देखते, सुनते और उन्हें हल भी करते हैं। आपको इस कार्य के लिये कोटि-कोटि धन्यवाद। महोदय, देश में जिलाधिकारी, कमीशनर, पुलिस सुप. से लेकर ब्लाक स्तर तक के तमाम कर्मचारी भारत सरकार की सेवा में रहते हैं। लेकिन अधिकारियों से भेंट करना कष्टदायक होता है। यदि आप अधिकारियों यह ओदश परामर्श दें कि हरेक विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में एक दिन आम समस्या को सुनें और उसके निस्तारण के लिये दिन नियुक्त कर दें तो यह एक सरल कदम आम लोगों के लिये होगा।
Bhuwan Singh Rawat
Bhuwan Singh Rawat 9 साल 4 महीने पहले
आज मैं अपने देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्रमोदी जी को उत्तराखण्ड के पलायन और बेरोजगारी पर एक तश्वीर इस पोस्ट मे रखा रहा हूँ जो बहुत ही विचारणीय और झकजोर करने वाली है | मेरी उनसे यही विनती है कि उत्तराखण्ड मे रोजगार पैदा कराएँ और वहां से हो रहे पलायन पर जल्द रोक लग सके क्योंकि यहाँ के गांव बंजर होने लगे हैं | धन्यवाद | जय हिंद जय भारत जय देवभूमि उत्तराखण्ड |
mygov_149329140650080
NAGESH MARLUR
NAGESH MARLUR 9 साल 4 महीने पहले
Sir, ask every person to plant one sapling per year (apr/may/june) and let them take care of it for 2-3 years. Huge benefit for future generation. Ask each MLA & MP to adopt at least two Lakes in their constituency to de-silt now (apr/may/june). More rain water is stored /ground water recharged. Ask every private school or combo of few private schools(rural parts) to adopt one Govt school per year to improve basic amenities in Govt school. Give Warning to corrupt people to mend their ways.