SandipBasu
4 साल 7 महीने पहले
महान भारत
मन मैत्रयी
तुम्हारा भारत आज आजाद
बालिग हो चला
मेरा भारत भूख में जले
दिवस माने कहाँ
तुम्हारा भारत मानव-तीर्थ
मिलन-क्षेत्र नीड़
मेरा भारत गुटबाजी और
लाल- हरा का भीड़।
तुम्हारा भारत नेताजी सुभाष
क्रान्ति,वीर,बलिदान
मेरा भारत लालसा की आग
झुलसे मां की मान।
तुम्हारा भारत बिबिध में एकता
मिलन-गीत से जुड़ा
मेरा भारत जात की दीवार
ऊँच-नीच भेद से गढ़ा।
तुम्हारे भारत में गंगा-पद्मा
बांधे मिलन के धागे
मेरा भारत में जंग-नगाड़ा
कमान से तोप दागे।
तुम्हारा भारत सुजला-सुफला
धान खेत में शीष
मेरे भारत की टूटी गगरी
पानी भरने की कोशिश ।
तुम्हारे भारत में एक डाली में
रवि- नजरूल खिले
मेरा भारत है बेआसरा
कितने दर्द लिए बिखरे ।
तुम्हारा भारत सुने शंखनाद
कहीं अजान से भोर
मेरे भारत लहू की होली
सर्द आतंक की सौर।
तुम्हारे भारत में लहराए तिरंगा
नव-अरूण का भोर
मेरे भारत में सिर्फ हाहाकार
बीते नहीं ये निशि-घोर।
पर अब न हुए देर , न ही कोई संशय
सूरज उगेगा जब
हम सबका एक ही वतन
महान
पसंद
(3)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें