NeeraMehta
4 साल 7 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी
26 जनवरी 15 अगस्त जैसा राश्ट्रीय पर्व पर बचपन से एक ख्याल आता था कि यह त्यौहार होली दीवाली ईद की तरह घरो में क्यों नही मनाया जाता।यह केवल स्कूल्स तक या सरकारी संस्थानों तक ही सीमित क्यों हैं। मेरी दादी कहती थी 1947 में जब देश आजाद हुआ था सभी ने जश्न मनया था लड्डू बांटे गए थे। फिर क्यों नही सभी भारतवासी अपने अपने घरों में भी इस त्योहार को मनाए।
आपकी प्रेरणा से ही हम सबने कोरोना के समय संख थाली तालिया बजाई थी।आपकी एक आवाज पर सभी भारत वासियों ने आपका अनुकरण किया था। आपका आह्वान अगर इस विषय मे भी हो जाता तो शायद एक ओर परिवर्तन देश में होगा और उसका परिणाम निश्चित सुखद होगा।
पसंद
(6)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें