Durga Prasad Sharma
4 साल 7 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी। गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
आजकल साइबरस्पेस में कुछ ताकतों और कुछ अतिवादी लोगों के कारण अशांति का वातावरण बन रहा है । आपके स्वच्छता अभियान को न केवल भारत ने वल्कि पूरी दुनिया के अनेकों देशों एवं उनके नागरिकों ने सराहा है और अपनाया है। यह मैं प्रत्यक्ष देख रहा हूं क्योंकि मैं यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विदेशी विश्वविद्यालयों जुड़ा प्रोफेसर, सूचना तकनीकी का अंतरराष्ट्रीय परामर्शक एवं डिजिटल डिप्लोमेट हूं।
सैकड़ों लोगों से मेरा संवाद हुआ है पिछले 2 साल में क्योंकि आपने मुझे जिम्मेदारी 2017 में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए एक स्वयंसेवी एंबेस्डर के रूप में दी थी उसको मैं बखूबी निभा रहा हूं और हिंदुस्तान के अलावा अन्य देशों में भी इस अलख को जलाने की कोशिश कर रहा हूं।
यदि आप अपनी मन की बात में अगली बार "साइबर स्पेस में भी शांति व स्वच्छता" की बात करते हैं तो यह दुनिया में एक अनोखी पहल होगी। कहते हैं कि जिसके हाथ में 3000 का मोबाइल है और ₹50 का रिचार्ज है वह दुनिया के किसी भी कोने में अशांति का धमाका कर सकता है।डॉ डीपी शर्मा
पसंद
(3)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें