Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

Tune in to 132nd Episode of Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 29th March 2026

Tune in to 132nd Episode of Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 29th March 2026

पढ़ें
इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।
AWADHESHKUMARJHA
AWADHESHKUMARJHA 4 महीने 2 सप्ताह पहले
अपने देश में एक ऐसा भी विद्यालय है, जिसके प्रिंसिपल अवधेश झा एवम वाइस प्रिंसिपल भारती कालरा ने,समाज के लोगों से मदद लेकर "फ्रीडम फाइटर्स पार्क" बनवाया है, जिसमें 24 शहीदों की बड़ी बड़ी मूर्तियां लगवाई गई हैं।ये अपने आप में अनोखा प्रयोग है। विद्यार्थी उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेकर देशभक्ति का भाव सीखते हैं। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 के इसी CM SHRI सरकारी विद्यालय में एक बड़ा "शोभित रीडिंग रूम" भी बनवाया गया है,जो बच्चों तथा आसपास के लोगों के लिए पूरे वर्ष सुबह आठ बजे से शाम के आठ बजे तक पढ़ने के लिए खुला रहता है।इसमें समाज के लोगों से मदद लेकर दस कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा, कंपटीशन की महंगी महंगी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं,जिनका उपयोग कर बच्चे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।कोरोना के समय में वाइस प्रिंसिपल भारती जी ने समाज के लोगों को जोड़कर चार सौ से अधिक (लगभग चालीस लाख रुपए का) स्मार्टफोन,लैपटॉप,कंप्यूटर्स आदि बंटवाया. AWADHESH KUMAR JHA (Principal) & BHARTI KALRA (Vice-Principal) - CM SHRI SCHOOL,SEC -8,ROHINI, DELHI