Rajesh Kumar
4 साल 5 महीने पहले
प्रधानमंत्री जी,
नमस्कार।
प्रधानमंत्री जी, 22 अप्रैल को "पृथ्वी दिवस" मनाया जाता है। हम अपने स्वार्थ के लिए धरती पर वायु और जल प्रदूषण बढ़ा रहे हैं, हमारी यह गलती हम पर भारी पड़ना शुरू हो चुकी है। मौसम का चक्र बिगड़ रहा है। अप्रैल में ही कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। प्रधानमंत्री जी, स्वच्छ भारत अभियान की तरह आपकी सरकार को अब "धरती बचाओ" अभियान भी जल्दी से जल्दी चलाना चाहिए, ताकि स्वर्ग जैसी धरती नरक न बन पाए।
धन्यवाद।
राजेश कुमार चौहान
जालंधर।
मोबाइल 9023693142
पसंद
(6)
नापसन्द
(3)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें