Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

वेबिनार का विषय-"जीएसटी पोर्टल में सामान्य करदाता और समग्र/ संयुक्त डीलर का पंजीकरण"

वेबिनार कवरेज:
1. नए करदाताओ के लिए जीएसटी में पंजीकरण, पंजीकरण के विवरण और उसमें संशोधन की प्रक्रिया को लेकर जानकारी
2. छोटे करदाताओं के लिए कंपोजिट योजना एवं इसकी पात्रता शर्ते और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानाकारी देना
3. रजिस्ट्रेशन और प्रवजन के दौरान टैक्सपेयर जिन वास्विक समस्याओं का सामना करते हैं उसका हल करना

वक्ता:
श्री राजीव अग्रवाल(भारतीय राजस्व सेवा, बैच-1995) श्री अग्रवाल फिलवक्त बतौर एसवीपी (सीनियर वाइस प्रेसीडेंट) जीएसटीएन में आउटरीच और क्षमता निर्माण कार्य का नेतृत्व कर रहें हैं। इन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री ली है, साथ ही इन्होंने न्यूक्लियर इंजीनयरिग टेक्नोलॉजी में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सितंबर 2016 में जीएसटीएन ज्वाइन करने से पहले उनके पास लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने डिविजनल इन चार्ज के रूप में विभिन्न पदों पर चार साल तक काम किया उसके बाद मिडिल मैनेजमेंट लेवल रैंक में संयुक्त और अतिरिक्त कमिश्नर के रूप मे 11 वर्षों तक दिल्ली में काम किया है।

श्री प्रवीण कुमार फिलवक्त जीएसटी पोर्टल में टैक्सपेयर्स के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवजन से संबंधित व्यवसायिक काम देख रहे हैं। इससे पहले वे इंटेलीजेंस ब्यूरो में प्रशिक्षु इंटेलीजेंस ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही वाणिजय विभाग के (खान और अयस्क प्रभाग) में केंद्रीय सचिवालय सेवा कैडर के तहत काम करते हुए कुमार ने प्रत्यक्ष प्रशिक्षु कौशल में महारत हासिल की है।

इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।
फिर से कायम कर देना
49 सबमिशन दिखा रहा है