Hansraj Bhat
10 साल 2 महीने पहले
मैं 68 साल का हिन्दु हूँ. मेरा 23 साल का युवा सुन्नी मुस्लिम दोस्त नसीम खान, जो हमारी सोसायटी का चौकीदार है वह हर साल बिहार के अपने गाँव जाकर तीन पौधे लगाता (बोता) है और उन्हें खाद, पानी आदि देता है और वह जब मुंबई लौटता है तब उसके मातापिता उन पौधों को हररोज़ पानी पिलाते हैं और बीचबीच में खाद भी खिलाते हैं. इस तरह नसीम खान के घर के पीछवाडे में आजतक 12 पेड बडे हो चुके हैं. हम सब भी ऐसा करेंगे तो ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ की लडाई ज़रूर जीतेंगे और हमसे सारी दुनिया भी कुछ सिखेगी.
पसंद
(0)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें