Satguru Rajendra Rishi
3 साल 3 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमन्त्रीजी, सादर हरिस्मरण। हाल ही में आपके जापान, पापुआ गिनी और आस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण विदेशी दौरे के दौरान हमने हिंदुस्तान की बढ़ती हुई आन बान शान देखी। दुनिया के बड़े बड़े लीडरों को मंत्रमुग्ध होकर आपकी ओर आकर्षित होते हुए देखा। यह आपके 9 साल के ऐतिहसिक कार्यों का कमाल है। देश की जनता द्वारा आपको पूर्ण बहुमत प्रदान करने का कमाल है। देश का चहुंमुखी विकास करने का कमाल है। आने वाले समय में भी विकास कार्य जारी रहें, इसके लिए अगले साल 2024 में एक बार फिर देश की जनता आपको प्रचण्ड बहुमत प्रदान करे।
आदरणीय प्रधानमन्त्रीजी, जल्द ही नयी संसद का उद्घाटन होने वाला है। यह संसद "सनातन राष्ट्र" भारत के राष्ट्रवाद को और मजबूत करेगी। राष्ट्रवाद हिंदुस्तान की बहुत प्राचीन परिकल्पना और अनेक बार उसके धरातल पर उतरी अवधारणा है। वह केवल कल्पना मात्र नहीं है। भारत को "सनातन राष्ट्र" घोषित कर देना चाहिए। उम्मीद है कि भारत सरकार इस दिशा में जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेगी और उसे कानूनी रूप देने के लिए गम्भीर प्रयास करेगी। जयहिंद। वंदे मातरम। जय हिंद की जनता और जय हिंद की सेना।।
पसंद
(5)
नापसन्द
(1)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें