BINABASAK
3 साल 3 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, चरणस्पर्श।
मैं यह चाहती हूं कि केंद्र सरकार " श्रेष्ठ भारत, अद्भूत भारत " करके एक ऐप्प का आविष्कार करें जिसमें हमारे देश भारत के सभी राज्यों के शहर, जिले और नगर पंचायत शामिल हो। इस ऐप्प में, विभिन्न स्थानों के इतिहास, भौगोलिक स्थिति, वहां के रहन सहन, दार्शनिक स्थल, स्वास्थ्य, आवागमन, खान पान, ठहरने की जगह, विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी तमाम ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियों का भंडार हो, जिससे अगर कोई बाहरी व्यक्ति, उस स्थान पर जाएं, तो उसे किसी तरह की कोई दिक्कत न हों, साथ ही वह, वहां के स्थानीय लोगों से जैसे होटलों में, यातायात के विभिन्न साधनों से जुड़े या अन्य किसी ऐसी ही मूलभूत सुविधायों से जुड़े लोगों से ठगा न जाएं। जिस तरह सरकारी विभागों से कार्यों के लिए मौजूदा केंद्र सरकार ने " उमंग " ऐप्प संचालित कर रही है। मैं चाहती हूं, इसके नवीनतम ऐप्प का आविष्कार हो, जिसमें मेरे द्वारा सुझाए गए, मुद्दों से संबंधित या इसके अलावा और भी कुछ अधिक महत्वपूर्ण जानकारियां उस स्थान से जुड़ी हुई शामिल हो।
जय हिन्द, जय भारत ।
पसंद
(5)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें