BajrangSingh
1 year 6 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री महोदय प्रणाम, वर्तमान समय मे अधिकतर किसान फसलों मे रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहे है जिसका मानव स्वास्थ्य पर तो सीधा असर पड़ ही रहा है साथ ही रासायनिक पदार्थों से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है इससे बचने के लिए मैं किसान साथियों को घरेलू कीटनाशक बनाने की विधि बताकर पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहा हूं जिसके अंतर्गत मिट्टी के मटके मे पांच लीटर गाय की छाछ, एक लीटर गौ -मूत्र,पचास ग्राम हींग व एक तांबा का पात्र डाल कर मिश्रण तैयार कर इसको 15 से 20 दिन तक सड़ा कर इसको 40 लीटर पानी मे मिलाकर फसल मे कीटनाशक के रूप मे स्प्रे करने पर फसल को बहुत फायदा होगा तथा किसान साथियों को पैसों की बचत भी होगी और साथ ही पर्यावरण मे शुद्धता भी बनी रहेंगी।श्रीमान मैं पिछले चार वर्ष से अपने क्षेत्र मे पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहा हू तथा इस विधि से तैयार की हुई ऑर्गेनिक कीटनाशक का हजारों बड़े पेड़ो पर स्प्रे कर उनको दीमक के प्रकोप से बचाया है और मेरा यह प्रयास निरंतर जारी हैं ताकि आने वाले दिनों मे क्षेत्र मे पर्यावरण संबंधित समस्याओं से बचा जा सकें
*बजरंग सिंह,गांव-रानीपुरा,सीकर,राजस्थान
mygov_1740128718126774891.pdf
पसंद
(1)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें