Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय की प्रस्तावित योजना के लिए नाम सुझाएँ

Create a name for the proposed scheme of Ministry of Housing and Urban Poverty Alleviation
आरंभ करने की तिथि :
Sep 11, 2014
अंतिम तिथि :
Sep 18, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार का आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय राष्ट्रीय शहरी ...

भारत सरकार का आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लिए उपरोक्त विवरण के अनुसार नाम सुझाने के लिए आपको आमंत्रित करता है।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2014 है।

विजेता प्रविष्टियों को निम्न पुरस्कार दिए जाएँगे :

1. प्रथम पुरस्कार – 10,000/-
2. द्वितीय पुरस्कार – 5,000/-
3. तृतीय पुरस्कार - 5,000/-

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य निर्धारित नेतृत्व के अंतर्गत भारत सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार “अंत्योदय” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से कार्यरत है। अंत्योदय एक ऐसी वैचारिक व्यवस्था है जिसमें समाज के सभी व्यक्ति उसमें हो रहे विकास से लाभान्वित हो सकें एवं प्रशासन की पहुँच समाज के हर कोने तक हो।

सभी गरीब लोगों तक पहुँचने के लिए भारत सरकार के आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने वर्तमान में चल रही राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिसके अंतर्गत केवल 790 बड़े शहर आते हैं के दायरे का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया है। अंत्योदय का अनुसरण कर रहे इस मिशन का उद्देश्य देश के सभी 4041 शहरों को इस योजना के अंतर्गत लाना है जिससे सभी शहरी ग़रीबों को इस योजना का लाभ मिल सके। यह मिशन शहरी गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए रियायती ऋण प्रदान कर, कौशल विकास और महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उनकी सहायता करेगा। यह मिशन सड़क विक्रेताओं को बुनियादी सुविधाएँ और बेघर लोगों को आश्रय भी प्रदान करेगा। यह विस्तारित मिशन सभी को अंत्योदय का मार्ग दिखाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म वर्षगांठ पर 25 सितम्बर 2014 से शुरू किया जाएगा। हम सभी नागरिकों को शहरी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने वाले इस मिशन के लिए नाम, प्रचार वाक्य और प्रतीक चिन्ह का सुझाव देने के लिए आमंत्रित करते हैं!

आप इससे संबंधित अधिक जानकारी http://swaniti.in/portfolio/nulm-2/ से प्राप्त कर सकते हैं।

तकनीकी प्राचल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कार्य के मॉडरेटर:

अनिमेष भारती,
आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय
ई-मेल: dsupa-mhupa@nic.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
2477
कुल
2101
स्वीकृत
376
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
2101 सबमिशन दिखा रहा है
Kaustav Thakur
Kaustav Thakur 12 साल 1 महीना पहले
NAME : Deendayal Antyodaya Yojna in short DAY, signifies a new day or achche din for the deprived urban poor. As the mission will be embarked on Sep 25, 2014 on the birth anniversary of Pt. Deendayal, it is necessary to name the scheme after the stalwart who pioneered the idea of antyodaya. Moreover, people will be curious to know about Pt. Deendayal and Antyodyaya if the name of the scheme contains the two words "Deendayal" and "Antyodaya"