Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

.इन रजिस्ट्री के लिए प्रतीक चिन्ह बनाएं

आरंभ करने की तिथि :
Sep 29, 2014
अंतिम तिथि :
Oct 25, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

इन” भारत के देशीय कोड का उच्च स्तरीय डोमेन (सीसीटीएलडी) है। भारत ...

इन” भारत के देशीय कोड का उच्च स्तरीय डोमेन (सीसीटीएलडी) है। भारत सरकार ने वर्ष 2004 में “इन रजिस्ट्री” का कार्य एनआईएक्सआई को सौंपा था। भारतीय कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 25 के अंतर्गत एनआईएक्सआई एक गैर लाभकारी संगठन है जिसे देश में बेहतर इंटरनेट सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। “इन रजिस्ट्री” भारत के “.इन” सीसीटीएलडी का संचालन और प्रबंधन करता है।

“इन रजिस्ट्री”, “.इन” सीसीएलटीडी की सुरक्षा, बेहतर संचालन और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है। “इन रजिस्ट्री” समय-समय पर भारत सरकार के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की नीतियों को लागू करता है।

“इन रजिस्ट्री” दुनिया भर में अपने मान्यता प्राप्त पंजीयकों के माध्यम से डोमेन नाम के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराता है। मान्यता प्राप्त पंजीयकों की सूची यहाँ देखें

“.इन” नामक डोमेन क्यों?

“.इन” भारत में इंटरनेट को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। यह हमें कल्पना करने, कुछ नया करने और बातचीत करने के लिए एक जगह प्रदान करता है।

विश्व स्तरीय तकनीक से समर्थित एक ऐसा आईपी पता जो तेज़, सस्ता, हर समय उपलब्ध, विश्वसनीय, सुरक्षित और भारतीय हो।

“.इन” डोमेन साइबरस्पेस में ब्रांड, कंपनियों और व्यक्तियों को एक विशिष्ट भारतीय पहचान देगा।

आप “इन रजिस्ट्री” के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं-https://registry.in

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से एनआईएक्सआई ने “.इन रजिस्ट्री” के लिए प्रतीक चिन्ह बनाने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2014 है।

विजेता प्रविष्टि को रु 50,000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

तकनीकी प्राचल और मूल्यांकन मानदंडों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कार्य के मॉडरेटर

राजीव कुमार
नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया
ई-मेल: rajiv@nixi.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
2133
कुल
1843
स्वीकृत
290
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
1843 सबमिशन दिखा रहा है
Jivtesh Singh Aulakh
Jivtesh Singh Aulakh 12 साल 1 week पहले
Ashok Chakra has been used as DOT. It's 24 spokes represent the 24x7 service provided by .INRegistry maintaining operational stability, security and reliability. Ashok Chakra also represents India strongly. The text 'in' has been strategically placed 'in'-side the Ashok Chakra to show that it is safe inside the Ashok Chakra. It will keep all the information secure. Ashok Chakra will protect it 24x7.
3bc13343c4ac12e7b4c4d6e39b510c66_0