Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) के लिए प्रतीक चिन्ह बनाएं एवं प्रचार वाक्य सुझाएँ

आरंभ करने की तिथि :
Nov 18, 2014
अंतिम तिथि :
Dec 18, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माल और सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन), भारत सरकार, राज्य सरकार और वित्तीय ...

माल और सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन), भारत सरकार, राज्य सरकार और वित्तीय संस्थाओं द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है जिसे केंद्रीय और राज्य सरकार, करदाताओं और अन्य हितधारकों को आईटी संबंधी मूलसंरचना एवं सेवाएँ प्रदान करने के लिए बनाया गया है जिससे प्रस्तावित माल एवं सेवा कर को लागू किया जा सके।

जीएसटी एक विस्तृत, व्यापक और अप्रत्यक्ष कर होगा जिसे भारत में, वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाएगा। यह कर मूल्य संवर्धित कर (वैट), उत्पाद शुल्क, सेवा कर, केंद्रीय बिक्री कर, अतिरिक्त सीमा शुल्क, सीमा शुल्क और कई अन्य अप्रत्यक्ष करों पर लगने वाली अतिरिक्त ड्यूटी के स्थान पर लगाया जाएगा। भारत में जीएसटी अप्रत्यक्ष कर संबंधी सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी पहल है। यह पहल भारतीय कर के बुनियादी ढांचे को बदलने और कर प्रशासन के आधुनिकीकरण में सहायक होगी। यह पहल अप्रत्यक्ष कर संबंधी व्यवस्था को पूरे देश के लिए सरल बनाएगी।

जीएसटीएन के उद्देश्य

जीएसटीएन द्वारा जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाएँगी :

1. लगभग 60 लाख करदाताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, रिटर्न भरने और ई-भुगतान सेवाएं प्रदान करने के लिए एकीकृत पोर्टल उपलब्ध कराना।

2. करदाताओं के लिए सरल, सुविधाजनक और उपभोक्तानुकूल ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करना।

3. केन्द्र/राज्य सरकार और अन्य हितधारकों की मौजूदा कर प्रशासन प्रणाली का जीएसटी पोर्टल के साथ एकीकरण को सुनिश्चित करना।

4. शोध और अध्ययन कार्य करना एवं सर्वश्रेष्ठ पद्धतियाँ को कार्यान्वयित करना और हितधारकों को प्रशिक्षण प्रदान करना।

हम आपको जीएसटीएन के लिए प्रतीक चिन्ह बनाने और प्रचार वाक्य सुझाने हेतु आयोजित की गई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।

विजेता प्रविष्टि को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएँगे-

क. प्रचार वाक्य- रू. 50000/-

ख. प्रतीक चिन्ह- रू. 50000/-

प्रविष्टि भेजने की अतिंम तिथि 18 दिसंबर, 2014 है।

नियम एवं शर्तों, तकनीकी प्राचल एवं मूल्‍यांकन के मापदंडों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।

कार्य के मॉडरेटर

प्रकाश कुमार
माल एवं सेवा कर नेटवर्क
ई-मेल: ceogstn@outlook.com

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1399
कुल
1336
स्वीकृत
63
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
1336 सबमिशन दिखा रहा है
Anshuman Sahu
Anshuman Sahu 11 साल 10 महीने पहले
The tagline can be:"Niyamit Kar bharo, aur Desh ki pragati mein apna yogdan karo." The image shows an ink pot which is providing TAX to the "Govt. of India"(pen) and it is writing Progress with the Ink. Here paying tax results in fast progress of the Nation.The Pen is named GSTN
32a760ac83da3ecd2de2116539471dea
Anshuman Sahu
Anshuman Sahu 11 साल 10 महीने पहले
The tagline can be:"Niyamit Kar bharo, aur Desh ki pragati mein apna yogdan karo." The image shows an ink pot which is providing TAX to the "Govt. of India"(pen) and it is writing Progress with the Ink. Here paying tax results in fast progress of the Nation.The Pen is named GSTN
52aaff05f7646091c6227c87c2990416