Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

श्रम और रोजगार मंत्रालय की राष्ट्रीय करियर सेवा परियोजना के लिए नाम सुझाएँ

Create a Name for the National Career Service project of Ministry of Labour and Employment
आरंभ करने की तिथि :
Sep 21, 2014
अंतिम तिथि :
Oct 13, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, मिशन मोड परियोजना के रूप में कार्यान्वित ...

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, मिशन मोड परियोजना के रूप में कार्यान्वित की गई राष्ट्रीय करियर सेवा परियोजना के लिए अभिनव नाम सुझाने के लिए आपको आमंत्रित करता है। परियोजना संबंधी संक्षिप्त विवरण यहाँ दिया गया है:

मंत्रालय राष्ट्रीय करियर सेवा को मिशन मोड परियोजना के रूप में क्रियान्वित कर रहा है जिसके अंतर्गत 950 से अधिक रोज़गार केन्द्रों को करियर केन्द्रों में परिवर्तित किया जाएगा जिससे करियर संबंधी परामर्श, व्यवसाय संबंधी मार्गदर्शन, कौशल विकास के लिए पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी,प्रशिक्षुता, प्रशिक्षण इत्यादि विभिन्न रोज़गार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। करियर केन्द्र राष्ट्रीय करियर सेवा की पहुँच बनाने और इसके लिए संसाधन केन्द्र के रूप में कार्य करेंगे। युवाओं की रोज़गार और करियर संबंधी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्रीय पोर्टल भी बनाया जाएगा जो उन्हें एकल प्लेटफार्म प्रदान करेगा। पोर्टल रोज़गार के लिए इच्छुक व्यक्तियों, रोज़गार प्रदाताओं, मध्यस्थों इत्यादि के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराएगा और विभिन्न रोज़गार की तुलना संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा। यह सेवा और करियर परामर्श सामग्री करियर केन्द्रों, सहायता केन्द्रों, मोबाइल उपकरणों, सीएससी इत्यादि के माध्यम से वितरित की जाएगी।

मंत्रालय राष्ट्रीय करियर सेवा को सभी रोजगार से संबंधित सेवाएँ प्रदान करने वाले एक मंच के रूप में स्थापित करना चाहता है जिसके लिए वह नाम सुझाने के लिए आपको आमंत्रित करता है।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2014 है।

विजेता प्रविष्टि को उपयुक्त मान्यता और पुरस्कार दिया जाएगा।

तकनीकी प्राचल और मूल्यांकन मानदंडों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कार्य के मॉडरेटर:

प्रवीण श्रीवास्तव

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

ई-मेल: ddg-dget@nic.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
2020
कुल
1384
स्वीकृत
636
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
1384 सबमिशन दिखा रहा है
Supratick Basu
Supratick Basu 12 साल 3 सप्ताह पहले
I would ideally like an English name as the same gives a sense of professionality to the program. However, I also understand the Govt. organizations generally prefer Indianized names. Hence, I would also like to propose 2 names: 1. SKILLFORCE 2. DISHA (Database of Indian Skillforce Hiring Agency)