Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

सीसीटीएनएस विवरण के लिए लोगो बनाएं

Design Logo for Crime and Criminal Tracking Network and Systems
आरंभ करने की तिथि :
Aug 01, 2015
अंतिम तिथि :
Sep 01, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गृह मंत्रालय ने देश में सभी पुलिस थानों में अपराध को दर्ज करने, उसकी ...

गृह मंत्रालय ने देश में सभी पुलिस थानों में अपराध को दर्ज करने, उसकी जांच करने, उसके अभियोजन आदि की प्रक्रिया को पूरी तरह कम्‍प्‍यूटरीकृत करने के लिए अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (सीसीटीएनएस) स्‍कीम शुरू की।

सीसीटीएनएस देश में 20000 से अधिक पुलिस थानों तथा उच्‍चतर पुलिस कार्यालयों को जोड़ने तथा पुलिस थानों के कार्यकरण का डिजीटीकरण करने वाली एक मिशन मोड परियोजना है। इससे पुलिस थानों, जिलों, राज्‍य मुख्‍यालयों और अन्‍य एजेंसियों, जिनमें भारत सरकार स्‍तर की एजेंसियां भी शामिल हैं, के बीच अपराध संबंधी सूचना निर्बाध रूप से साझा की जा सकेगी।

इसके अतिरिक्‍त, नागरिकों को निम्‍नलिखित ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए केन्‍द्रीय सिटीजन पोर्टल की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है –

क. अपराध की सूचना देना
ख. साइबर अपराध की सूचना देना
ग. साइबर धोखाधड़ी संबंधी अलर्ट
घ. खोयी सम्‍पत्ति की सूचना देना
ङ. लापता एवं पाए गए व्‍यक्तियों की सूचना देना
च. पुलिस सत्‍यापन सेवाएं
छ. शिकायतें
ज. घोषित अपराधी
झ. यौन अपराधी रजिस्‍ट्री
ञ. पीड़ि‍त मुआवजा
ट. विधिक सेवाएं
ठ. बेनामी टिप्‍स
ड. किसी पुलिस थाने की स्थिति का पता लगाना
ढ. अपराध संबंधी आंकड़े
ण. नागरिक अधिकार

एक बार पूरी तरह कार्यान्वित होने पर सीसीटीएनएस परियोजना देश में सभी पुलिस थानों के बीच अपराध एवं अपराधियों के बारे में सूचना के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को सुदृढ़ करेगी जिससे मामलों की जांच करने में पुलिस की प्रभावकारिता काफी बढ़ेगी जिसका सीधा लाभ देश के नागरिकों को होगा। इससे ऊपर दर्शायी गई विभिन्‍न ऑनलाइन सेवाएं सुगम होंगी और लोगों का संतुष्टि स्‍तर बढ़ेगा। थाना, अभियोजन, न्‍यायालय और कारागार प्रणालियों के एकीकरण से भारतीय न्‍यायालयों में विभिन्‍न प्रकार की प्रक्रियागत देरी में कमी आएगी तथा प्रमुख निर्णयकर्ताओं के पास बेहतर विश्‍लेषण उपलब्‍ध होंगे।

भारतीय नागरिकों से सीसीटीएनएस विवरण के लिए लोगो डिजाइन के लिए प्रविष्‍टियां आमंत्रित की जाती हैं।.

चयनित/शॅार्टलिस्‍ट की गई प्रविष्टि को 1 लाख रु. का पुरस्‍कार दिया जाएगा।

प्रविष्‍टि प्रस्‍तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2015 है।

नियम एंव शर्ते, तकनीकी प्राचल और मूल्‍यांकन मापदंड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
422
कुल
349
स्वीकृत
73
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
349 सबमिशन दिखा रहा है
Vishakha Dayal
Vishakha Dayal 10 साल 11 महीने पहले
This logo symbolizes in simplicity, the digitization of policing. The binary language silhouette of the gavel - a symbol of law and justice - represents the computerization of criminal investigation and the legal system. The colours used in the logo - shades of blue and red - are inspired from the colours of police lights, giving the logo a catchy look. The uncoloured versions show that the logo is easily adaptable as a stamp or watermark.
cctns_submit
aloke adhikary
aloke adhikary 10 साल 11 महीने पहले
In this LOGO a KHAKI-KEY of the Computer Keyboard and a part of KHAKI-POLICE-CAP (means, the employees of POLICE Dept.) are creating and working through the Computer Network system (showing top of the said KHAKI-KEY key) for digitize to connect police stations (showing RED-BLUE BACKGROUND) around the country (Tricolor border) for searching (Explore) crime related information for peace of our Indian domain.
CCTNS_0
Paras Mehra
Paras Mehra 10 साल 11 महीने पहले
In this logo the globe shows that this program will connect each area of our country by communication system. Blue stripes are like waves which represents the importance and use of communication system (computer, internet) in this program. The orange hand (with star) represents the police and green hand represents the public. It shows the necessity and importance of cooperation and trust between police and public. This scheme will help police as well as people of our country.
-----_1_0