Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

‘स्मा‍र्ट सिटी मिशन’ के लिए प्रतीक चिन्ह बनाएं और प्रचार वाक्य सुझाएं

Design a Logo and Create a Tagline for Smart Cities Mission
आरंभ करने की तिथि :
Apr 30, 2015
अंतिम तिथि :
May 04, 2015
15:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

‘स्मार्ट सिटी मिशन’ का उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना तथा ...

‘स्मार्ट सिटी मिशन’ का उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना तथा नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए स्थानीय क्षेत्रीय विकास को सक्षम तथा प्रौद्योगिकी का दोहन करना है, विशेष रुप से ऐसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना जिसके माध्यम से स्मार्ट परिणाम प्राप्त किया जा सके। मलिन बस्तियों सहित क्षेत्रीय आधार पर विकास के लिए मौजूदा क्षेत्रों (पुराने और दोबारा विकसित) में बेहतर योजना बनाकर परिवर्तन लाना होगा, जिससे शहरी रहन-सहन में सुधार किया जा सके। शहरी क्षेत्रों की आबादी को समायोजित करने के लिए शहरों के आसपास नए क्षेत्रों (ग्रीनफील्ड) को विकसित किया जाएगा। स्मार्ट समाधान के एप्लिकेशन, शहरों में बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, सूचना और डेटा का उपयोग करने में सक्षम हो जाएंगे। इस तरह व्यापक विकास द्वारा जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा स्वच्छ एंव दीर्घकालिक पर्यावरण बनाने और उन्हें बेहतर बनाने के क्रम में बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं के लिए स्मार्ट समाधान को लागू किया जाएगा, जिसके लिए स्मार्ट सिटी का मॉडल बनाना होगा जिसे दोहराया या परिवर्तित किया जा सके।

शहरी विकास मंत्रालय ने सभी नागरिकों को ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ के लिए प्रतीक चिन्ह बनाने और प्रचार वाक्य सुझाने के लिए आमंत्रित किया है।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 4 मई 2015, शाम 3 बजे तक है।

प्रतीक चिन्ह के लिए विजेता प्रविष्टि को 25,000/ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रचार वाक्य के लिए विजेता प्रविष्टि को 10,000/ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

नियम एवं शर्तें के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कार्य के लिए मॉडरेटर

मुनीश कुमार गर्ग,
प्रबंधक (स्मार्ट सिटी)
शहरी विकास मंत्रालय,
ई-मेल आईडीः mk.garg64@nic.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
377
कुल
332
स्वीकृत
45
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
332 सबमिशन दिखा रहा है
vinoth kumar
vinoth kumar 11 साल 5 महीने पहले
This builing is created with 100 blocks which represents 100 smart cities. height of the buildings gives a nice 3D look. and road and river shows good transportation channel and trees shows smart cities are nature friendly. and overall green roof gives 'it is safe', 'under one roof', 'green friendly facilities' etc. the name is not included in this logo so name can be anything with fancy font. no border, modern, feel logo. #SmartCitiesMission
smart-cities-logo_0