Amit Lal Jain
8 years 6 months ago
आदरणीय मोदी जी प्रणाम, मैं अमित जैन, राँची झारखण्ड का निवासी हूँ। इस नव वर्ष पर मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर देशवासियों को प्रेरणा दें। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से हमारी भारतीय संस्कृति व सभ्यता पर गहरा आघात हुआ है। केवल सरकार और कानून व्यवस्था को दोषी ठहराकर हम अपनी नैतिक जिम्मेदारी व जवाबदेही से नहीं बच सकते। लोगों को प्रेरित करें कि वो महिलाओं के सुरक्षा को लेकर जागरूक बने व यदि उनके समक्ष ऐसी घटना हो रही हो, तो उसका विरोध करके महिलाओं को सुरक्षित करें।
Like
(0)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam