ROHITKUMARVISHNOI
3 years 1 month ago
आदरणीय प्रधानसेवक जी,
मैं थार के एक जिले बाड़मेर में हूँ आजकल और पर्यावरण दिवस निकला है अभी इसी महीने में। एक बात नोटिस की है मैनें कि जहां-जहां इंसान भी नहीं पहुँच पाया है, वहाँ-वहाँ कुरकुरे, गुटखे और वेफ़र्स के पाउच और प्लास्टिक की पन्नियाँ पहुँच गई हैं। क्या पहाड़, क्या मैदान और क्या ही रेगिस्तान, इस सिंगल यूज प्लास्टिक ने कुछ भी नहीं छोड़ा।
नहीं जानता कि इस सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए सरकार और तंत्र की विवशता क्या है, मगर आपसे निवेदन है कि एक बार लोगों से आग्रह कीजिए कि किसी दुकान या बाजार में जाने से पहले घर से कपड़े का थेला या कोई और केरी-बेग लेकर ही बाहर निकलें। नहीं तो ये प्लास्टिक निगल जाएगा एक दिन हम सबको।
प्लीज कुछ कीजिए मोदी जी।
सादर,
रोहित कुमार विश्नोई
सिवाना, बाड़मेर - राजस्थान
9413900029
Like
(6)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam