SAMKIT JAIN
2 years 10 months ago
नमस्कार 🙏
मैं समकित जैन शास्त्री किशनगढ़ राजस्थान का निवासी हूँ। मैंने कनिष्ठोपाध्याय से आचार्य तक की शिक्षा संस्कृत माध्यम में पूर्ण की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया अभियान से प्रेरित होकर नौकरी का स्वप्न छोड़कर 1 जुलाई 2015 से कॉमन सर्विस सेण्टर किशनगढ़ का सञ्चालन आरम्भ किया। संस्कृत का छात्र होने से तकनीक सम्बन्धी कोई ज्ञान तो नही था पर संस्कृत अध्ययन और रूचि ने सब कुछ सीखा दिया। मैंने अपने जैसे संस्कृत युवाओं को भी अब डिजिटल स्किलड करने एवं डिजिटल संस्कृत एन्टरप्रेन्योर बनाने के लिए डिजिटल शास्त्री प्रोजेक्ट आरम्भ किया है। जिसके माध्यम से वर्तमान में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभी 12 परिसरों के छात्रों को परम्परागत ज्ञान के साथ आधुनिक आवश्यक तकनीक के ज्ञान से प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही मैंने अब देश भर के परम्परागत संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों को मेरे से उत्तम डिजिटल संस्कृत एन्टरप्रेन्योर बनाने का संकल्प लिया है। मुझे केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।अब आपका मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन इस कार्य को और मजबूत करे
Like
(3)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam