Shivam Kumar
1 year 9 months ago
कुछ महीने पहले सरकार द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया, जिसमें उन सभी लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है। हालांकि, इस कार्ड का लाभ उठाने में अभी भी कई वरिष्ठ नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति की जानकारी मिलने के बाद से मैं इस विषय को लेकर काफी चिंतित हूं।
हाल ही में मेरी मुलाकात एक बुजुर्ग व्यक्ति से हुई, जिनका इलाज "प्रसाद हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर" में हुआ। उन्होंने बताया कि उनका इलाज "Gastro-enterology" विभाग में हुआ था, जो आयुष्मान योजना के तहत कवर नहीं था। जानकारी लेने पर पता चला कि इस इलाज के लिए उन्हें दूसरे राज्य में जाना पड़ेगा।
मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि हर राज्य के प्रमुख शहरों में सभी प्रकार के इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत उपलब्ध कराए जाएं।
इससे न केवल वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा होगी, बल्कि "प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" को भी एक नई सफलता मिलेगी।
धन्यवाद
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam