raju ram bajya
1 year 4 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्रीजी,
मैं राजस्थान के सरकारी विद्यालय में कक्षा 11-12 को कंप्यूटर विज्ञान विषय पढ़ाता हूं।
पूरा विश्व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आगे बढ़ रहा है, और नित नई टेक्नोलॉजी ला रहा है। भारत जिसका सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट इतना अधिक है, इस क्षेत्र में अभी इतना प्रभावी नहीं दिख रहा। हम शिक्षक लोग अपने स्तर पर क्या प्रयास करें कि भारत में और अधिक प्रोग्रामिंग करने वाले युवा इस क्षेत्र की ओर आए और भारत भी विश्व पटल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अपनी धाक जमाए।
साथ ही मैं राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों के प्रति हो रहे भेदभाव की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। कक्षा 11-12 में अन्य विषय पढ़ाने वाले सभी व्याख्याताओं को 4800 ग्रेडपे (L 12) के हिसाब से वेतन मिल रहा है जबकि उन्हीं कक्षाओं में हम कंप्यूटर विज्ञान विषय पढ़ा रहे हैं लेकिन हमें 3600 ग्रेड पे (L 10) के हिसाब से अन्य शिक्षकों से बहुत कम वेतन मिल रहा है जबकि हमारी योग्यता M.Tech अथवा MCA है जो कि अन्य शिक्षकों के समान है। भारत के अन्य राज्यों तथा केंद्रीय विद्यालयों में कहीं भी ऐसी असमानता नहीं है।
सादर🙏
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam