Ravindra Dekate
1 year 3 months ago
खेत से बाज़ार तक: किसानों के लिए एक नई क्रांति
भारत के किसान हर साल 30-40% फल और सब्ज़ियाँ खराब होने के कारण भारी नुकसान उठाते हैं। सही समय पर भंडारण और बाज़ार तक सुलभ पहुँच न होने के कारण, किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य नहीं मिल पाता।
इसी समस्या का समाधान मोबाइल कूल स्टोरेज जैसी नई तकनीकों के माध्यम से किया जा सकता है। जैसे ही फसल की कटाई पूरी होती है, उसे सीधे खेत के पास ही कूल स्टोरेज में रखा जाता है जिससे उसकी ताजगी, पोषण और गुणवत्ता बनी रहती है और मंडी या निर्यात केंद्र तक पहुँचने के बाद किसानों को बेहतर कीमत मिलती है। यह स्टोरेज यूनिट फिर अगले गाँव या खेत में स्थानांतरित किया जा सकता है
महाराष्ट्र के दहानू जिले के किसान इस कूल स्टोरेज तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और उन्हें इसका बहुत लाभ मिल रहा है। 2024 में उनकी कमाई बहुत अच्छी हुई जिसके चलते वे दिवाली का त्यौहार पूरे आनंद के साथ मना पाये। इसी तरह, बिहार में मखाना उत्पादक किसानों को भी इस तकनीक से बड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि मखाने की नमी नियंत्रण में यह स्टोरेज अहम भूमिका निभा सकता है और किसानों को बेहतर दाम मिल सक
mygov_174286836165328831.pdf
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam