amit sharma_338
1 year 4 months ago
भारतीय धर्म और संस्कृति की ओर जुड़ाव
आधुनिक टेक्नोलॉजी के दौर में भी कई बच्चे भारतीय धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं। इन्हीं में से एक है श्रीमाधोपुर (राजस्थान) के होनहार दिव्यांश शर्मा। छोटी उम्र में दिव्यांश को डाक टिकटों के संग्रह का शौक लगा और वर्तमान में उनके पास अनूठे डाक टिकट है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सवा चार वर्ष के श्रीमाधोपुर के दिव्यांश शर्मा ने गुल्लक में जमा राशि राम काज में गिलहरी जैसा योगदान निधी समर्पण देकर 1000 रुपये का कूपन प्राप्त किया था। धर्म की ओर जुड़ाव को देखकर दिव्यांश के दादाजी राजेन्द्र कुमार नायन का जोशी ने रामायण के 11 टिकटों का सेट भेंट किया। उनकी सोच यह थी कि इससे नई युवा पीढ़ी भारतीय धर्म, संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ सकें इसलिए रामायण के 11 प्रसंगों की डाक टिकटों का सेट भेंट किया। डाक टिकट से आध्यात्मिकता का रंग उन पर चढ़ने लगा। भारतीय धर्म, कला, संस्कृति एवं रामायण की ओर झुकाव हुआ 5 वर्ष की उम्र में दिव्यांश शर्मा ने श्री राम की वेशभूषा में है यह कथा रामायण की के माध्यम से सब का दिल जीत लिया।
Like
(5)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam