akash kumar rai
1 year 3 months ago
नव युवक मंगल दल, पचोखर: ग्रामीण विकास की प्रेरक पहल
ग़ाज़ीपुर ज़िले के ग्राम पचोखर में नव युवक मंगल दल समाजसेवी संगठन ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण व युवा प्रेरणा हेतु सक्रिय है। संगठन ने गाँव की बेटियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर शिक्षा को बढ़ावा दिया। विद्युत सुधार हेतु दिलदारनगर फीडर से नई केबल लाइन परियोजना की माँग को सशक्त आंदोलन द्वारा आगे बढ़ाया।
युवा जागरूकता अभियानों से गाँव के युवाओं को सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित किया। संगठन सरकार की योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन हेतु संघर्षरत है। "सबका साथ, सबका विकास" की भावना से कार्य करते हुए, आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज के निर्माण में योगदान दे रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी, कृपया इस पहल को "मन की बात" में स्थान दें, जिससे अन्य गाँव भी प्रेरित हों और एक विकसित भारत का सपना साकार हो!
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam