BajrangSingh
1 year 2 months ago
माननीय प्रधानमंत्री महोदय प्रणाम मैं बजरंग सिंह विधानसभा क्षेत्र खंडेला जिला सीकर राजस्थान। मैंने खाटूश्यामजी मेले में साफ सफाई को लेकर एक छोटा सा प्रयोग किया जिससे वहां की साफ सफाई में 60% तक की वृद्धि हुई मैंने एक भंडारा संचालक को बर्तन देकर डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने को कहा तो उन्होंने श्रद्धालुओं को बर्तनों में ही भोजन प्रसादी खिलाई जिससे उनके 20-22 हजार रूपये की बचत भी हुई क्योंकि इतने के डिस्पोजल आ जाते हैं और हर वर्ष से साफ सफाई भी 60% अधिक रही इसके लिए मैंने 8-10 अन्य भंडारा संचालकों को भी जागरूक किया क्योंकि मैले में लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन को आते हैं जिनके भोजन के लिए हजारों भंडारे लगाए जाते हैं अगर सभी भंडारों में डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया जाए तो मेले के बाद स्थानीय लोगों को साफ सफाई से संबंधित होने वाली समस्या से छुटकारा मिल सकता है।मान्यवर मैं पिछले चार वर्षों से श्रद्धालुओं को संदेश लिखें हुए जूट के कैरी बैग देकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील कर रहा हूं तथा मैंने गौमूत्र व छाछ से कीटनाशक तैयार कर क्षेत्र में हजारों पेड़ो को दीमक से बचाया
mygov_1745398099126774891.pdf
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam