SurendraKumarBishnoi
1 year 1 week ago
मोदी जी PM kisan samman nidhi योजना पर मैं एक सुझाव देना चाहता हूं! मोदी जी यह योजना आपके कार्यकाल की कृषि के क्षेत्र में सबसे शानदार ओर स्वर्णिम योजना है जिसको जन्मों जन्म तक याद किया जाएगा,परन्तु इस योजना में ओर सुधार करने कि आवश्यकता है।।
जैसे संपूर्ण भारत में सभी मौसम एक साथ नहीं आते जिस वजह से कही तो यह योजना समय से पहले सौगात दे जाती है तो कही पर समय बीत जाने पर मिलती हैं।।
मोदी जी कुछ इस तरह की व्यवस्था करने की जरूरत है जिससे प्रत्येक किसान निर्धारित किश्त की राशि इन किश्तों के लिए जारी किए गए 4 महीने के अंतराल में कभी भी ले सकता हैं।
उदाहरण के लिए यदि कोई किसान साथी 20वीं किश्त का लाभ लेना चाहे तो इस किश्त के पीरियड अप्रैल से जुलाई कि कृषि भी तारीख को अपने बैंक खाते से निकल सकें।
या सभी किश्तों को एकमुश्त लेना चाहे तो भी साल में एक बार ले सके।।
क्या है कि भारत के कुछ इलाकों में सिर्फ मानसून की ही फसल ली जाती हैं,तो उनके लिए एक साथ का तरीका कारगर होगा,तो वही अलग अलग स्थानों के लिए बुआई या निराई गुड़ाई,खाद बीज जैसे सहूलियत हो वैसे उपयोग कर सकें।।
"जय हिंद~भारत माता की जय "
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam